{"_id":"5d585aa98ebc3e898148bc5c","slug":"train-engine-fail-city-news-mbd3188499183","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौने दो घंटे खड़ी रही नौचंदी एक्सप्रेस, यात्रियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौने दो घंटे खड़ी रही नौचंदी एक्सप्रेस, यात्रियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन जवाब दे गया। चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में देने के साथ ही इंजन स्टार्ट करने का प्रयास किया, लेकिन चालक को सफलता नहीं मिल पाई। काफी देर बाद भी ट्रेन रवाना नहीं हुई तो यात्रियों का सब्र जवाब दे गया। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ जवान भी पहुंच गए। उन्होंने ने हंगामा करने वाले यात्रियों को समझाकर शांत किया। इसके बाद दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई।
नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार सुबह प्रयागराज से सहारनपुर जा रही थी। ट्रेन सुबह सवा पांच बजे मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन को यहां अपने निर्धारित समय का ठहराव दिया गया। इसके बाद चालक ने ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया। लेकिन केबिन पावर के सामने पहुंचते ही ट्रेन का इंजन जवाब दे गया। इसके बाद ट्रेन रुक गई। चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। साथ ही इंजन को स्टार्ट करने का प्रयास भी किया, लेकिन इंजन स्टार्ट नहीं हो पाया। इसके बाद दूसरे इंजन की मांग की गई। एक घंटे बाद भी ट्रेन रवाना नहीं हुई तो यात्री ट्रेन से बाहर निकल आए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने हंगामा करने वाले यात्रियों को समझाकर शांत किया और कोच में बैठाया। सुबह सात बजे दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई। स्टेशन अधीक्षक अवध अस्थाना ने बताया कि इंजन में खराबी की वजह से ट्रेन रुकी थी। दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई है।