फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   traffic will stopped for minutus on 15 august

15 को 05 मिनट के लिए मंडल की सड़कों पर ठहर जाएगा यातायात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
traffic will stopped for minutus on 15 august
मुरादाबाद। स्वतंत्रता दिवस के दिन तिरंगे की शान में पांच मिनट के लिए मुरादाबाद सहित मंडल की सड़कों पर वाहनों के पहिये थम जाएंगे। ध्वजारोहण के समय से दो मिनट पहले सभी लोग अपने घरों से बाहर निकल कर राष्ट्रगान करते अथवा घर पर लगे तिरंगे को सैल्यूट करते नजर आएंगे। कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने मंडल के सभी जिलों के जिलाधिकारियों, डीआईजी व एसएसपी के साथ ऑनलाइन बैठक कर इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

कमिश्नर ने कहा कि 15 अगस्त को नौ बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। लिहाजा तिरंगे के सम्मान में मंडल की सभी सड़कों पर 8:58 बजे से 9:03 बजे तक (पांच मिनट) के लिए सभी तरह का यातायात रुके रहेंगे। उन्होंने अधिकारियों से यह संदेश आम जनता तक पहुंचाने के साथ इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करने केे भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कमिश्नर ने कहा कि 8:58 बजे सभी नागरिक राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के लिए अपने घर से बाहर निकल आएं। ठीक नौ बजे अपने घर पर अथवा आसपास जहां कहीं भी तिरंगा लगा दिखाई दे उसके सामने खड़े होकर राष्ट्रगान गाएं। जिन्हें राष्ट्रगान कंठस्थ न हो वह मोबाइल पर राष्ट्रगान लगा लें। या फिर तिरंगे के सामने खड़े होकर सैल्यूट करें। कमिश्नर ने कहा कि ऐसा कर हम सभी लोग स्वतंत्रता आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को दिल से नमन कर सकेंगे। तिरंगे की आन-बान-शान को और बढ़ा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed