फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Traders troubled by illegal markets, lack of parking, and traffic congestion.

Moradabad News: अवैध बाजार, पार्किंग की कमी और जाम से परेशान व्यापारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Traders troubled by illegal markets, lack of parking, and traffic congestion.
मुरादाबाद। शहर के प्रमुख बाजारों में लगने वाले अवैध साप्ताहिक बाजार, बिना रूट चल रहे ई-रिक्शा, पार्किंग की कमी और लगातार जाम की समस्या से व्यापारी परेशान हैं। संयुक्त व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों का कहना है कि पिछले सात से आठ वर्षों से लगातार इन समस्याओं के समाधान की मांग की जा रही है। लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक केवल आश्वासन ही मिला है।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश से शहर के करीब 550 व्यापारी जुड़े हुए हैं। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का कहना है कि टाउन हाल पर लगने वाला अवैध मंगल बाजार लंबे समय से व्यापारियों के लिए परेशानी बना हुआ है। कई बार शिकायत के बावजूद इसे हटाने की दिशा में कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। वहीं दीवान बाजार, बर्तन बाजार, कोर्ट रोड समेत अन्य बाजार में भारी संख्या में ई-रिक्शा संचालन की वजह से जाम लगता है। पार्किंग के अभाव में बाजार में लोग वाहन सड़क किनारे खड़ा करने के लिए मजबूर हैं। जिससे बाजार में यातायात व्यवस्था और बिगड़ जाती है। संबंधित अधिकारियों को चार स्थानों पर पार्किंग बनाने के सुझाव भी दिए जा चुके हैं लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया। पदाधिकारियों का कहना है कि अधिकारियों के साथ बैठक में इन मुद्दों को उठाया जाता है लेकिन केवल आश्वासन मिलता है।
विज्ञापन

00
-दीवान बाजार में लगने वाला बाजार लंबे समय से परेशानी बना है। प्रशासन को कई बार लिखित शिकायत दी गई, लेकिन आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।-अरविंद अग्रवाल जॉनी, प्रदेश अध्यक्ष, संयुक्त व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


-बर्तन बाजार में सरकारी शौचालय और पार्किंग की सुविधा नहीं है। कई बार मांग रखने के बाद भी कोई व्यवस्था नहीं हुई। कई बार मांग रखने के बाद व्यवस्था नहीं की गई।-सुनील अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष, संयुक्त व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश

-शहर में अवैध ई-रिक्शा और अवैध मंगल बाजार से व्यापारी परेशान हैं। सात से आठ साल से इन पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन सिर्फ आश्वासन देकर मामले को टाल रहा है।-विपिन गुप्ता, प्रदेश महामंत्री, संयुक्त व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश

-कोर्ट रोड और कचहरी के बाहर टेंपो लाइन लगाकर खड़े रहते हैं। इससे भीषण जाम लगता है। कई बार शिकायत की, लेकिन प्रशासन ने आज तक समस्या खत्म नहीं कराई।-जाने आलम, सचिव, संयुक्त व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश

-बाजार की गलियों और बंद पड़े नालों की सफाई महीनों से नहीं हुई है। बारिश होने पर काफी परेशानी होती है। कई बार शिकायत की गई है लेकिन नगर निगम की ओर से कोई गंभीर पहल नहीं दिख रही।-शिवम गुप्ता, उपाध्यक्ष, संयुक्त व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश
-टाउन हॉल पर सड़क के बीच बाइक खड़ी होने से रोजाना लंबा जाम लगता है। व्यापारी और ग्राहक दोनों को परेशानी होती है, लेकिन प्रशासन की ओर से इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।-सचिन गुप्ता, शहर सचिव, संयुक्त व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश

-बाजारों में भारी संख्या में ई-रिक्शा बिना जोन के चल रहे हैं। नाबालिग बच्चे भी ई-रिक्शा चला रहे हैं। इससे जाम लगता है और दुर्घटना होने का भय बना रहता है।-सुप्रीत खन्ना, प्रदेश महासचिव, संयुक्त व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश


-ताड़ीखाना चौराहा और गुरुद्वारा क्षेत्र में रोजाना जाम लगता है। कई बैठकों में मुद्दा उठाया गया, लेकिन कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित रही है।-टोनी सहगल, उपाध्यक्ष, संयुक्त व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed