{"_id":"6a3458fab445b552b5020550","slug":"traders-havent-even-received-parking-facilities-for-10-years-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-928304-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: 10 साल से व्यापारियों को पार्किंग तक नहीं मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: 10 साल से व्यापारियों को पार्किंग तक नहीं मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। शहर के बर्तन कारोबार से जुड़े व्यापारी पिछले 10 वर्षों से पानी, पार्किंग, रेलवे स्टेशन पर टिन शेड और टैक्स विसंगतियों जैसी समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं।
व्यापारियों का कहना है कि बर्तन बाजार में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से ग्राहकों और कारोबारियों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ती है। सड़क किनारे वाहन खड़े होने से जाम की स्थिति बनती है और कारोबार प्रभावित होता है। कई बार अधिकारियों को ज्ञापन देने के बावजूद अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
युवा बर्तन व्यापार मंडल से करीब 350 व्यापारी जुड़े हैं। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का कहना है कि बर्तन बाजार में पानी की व्यवस्था न होने से दुकानदारों और ग्राहकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा दूसरे राज्यों में भेजे जाने वाले ऑर्डर का माल रेलवे के जरिए भेजा जाता है, लेकिन स्टेशन परिसर में टीन शेड न होने के कारण बारिश व खराब मौसम में सामान खराब होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
00
व्यापारी बोले...
-बाजार में पानी की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है। दुकानदारों के साथ यहां खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों को भी रोजाना काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
-गोपाल अग्रवाल, व्यापारी
-पिछले 10 वर्षों से लगातार बाजार की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से मांग कर रहे हैं, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला। आज तक एक भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
-अमरीश अग्रवाल, मंत्री, युवा बर्तन व्यापार मंडल
-बर्तन बाजार में पार्किंग की व्यवस्था न होने से ग्राहक वाहन लेकर आने से बचते हैं। सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी होने से जाम लगता है और व्यापार प्रभावित होता है।
-सचिन अग्रवाल, व्यापारी
-दूसरे राज्यों में भेजा जाने वाला माल रेलवे स्टेशन पर खुले में रखना पड़ता है। टिन शेड न होने की वजह से बारिश में माल खराब होने का खतरा हमेशा बना रहता है।
-राजीव अग्रवाल, व्यापारी
-जीएसटी की मौजूदा व्यवस्था व्यापारियों के लिए परेशानी बनी हुई है। अलग-अलग सामान पर अलग टैक्स दर होने से कारोबार में भ्रम की स्थिति बनती है।
-विकास चंद्र अग्रवाल, महामंत्री, युवा बर्तन व्यापार मंडल
-रॉ मैटीरियल पर 18 प्रतिशत टैक्स और तैयार माल पर 5 प्रतिशत टैक्स होने की वजह से काफी पैसा सरकार के पास फंसा रहता है, जिससे व्यापारी परेशान हैं।-विनय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष, युवा बर्तन व्यापार मंडल
-कई बार संबंधित विभागों और प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन दिए गए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसा लगता है कि व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लिया ही नहीं जा रहा। -राजन मृदागल, अध्यक्ष, युवा बर्तन व्यापार मंडल
-बाजार की सड़कें पहले से पतली हैं, ऊपर से सड़क किनारे खड़े वाहन समस्या बढ़ा देते हैं। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है और अक्सर जाम लगता है।-अरविंद जैन, व्यापारी
-यदि प्रशासन जल्द समस्याओं का समाधान नहीं करता तो व्यापारी अब चुप नहीं बैठेंगे। मजबूर होकर व्यापक आंदोलन शुरू करना पड़ेगा। ताकि हमारी आवाज सुनी जा सके। -अनुराग अग्रवाल, व्यापारी