फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   track fractrue

टूटी पटरी से गुजरने से बची शताब्दी एक्सप्रेस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
track fractrue
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन और लोधीपुर के बीच गुरुवार सुबह डाउन लाइन पर रेल पटरी चटक गई। गनीमत रही कि समय रहते गेटमैन की नजर ट्रैक पर पड़ गई। वरना कुछ देर बाद ही यहां से नई दिल्ली काठगोदाम शताब्दी एक्सप्रेस गुजरनी थी। रेल संचालन रुकवाने के बाद ट्रैक की मरम्मत की गई। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन

मामला मुरादाबाद और लोधीपुर के बीच स्थित गेट संख्या 01 सी का है। गेटमैन रईस की सूझबूझ से रेल हादसा होने से बाल बाल बच गया। गेटमैन ने सुबह आठ बजकर दस मिनट पर दिल्ली मुरादाबाद डाउन लाइन पर रेल पटरी टूटी देख ली। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी मुरादाबाद रेलवे स्टेशन मास्टर को दी और ट्रेनों का संचालन रुकवा दिया। खबर मिलने पर इंजीनियरिंग शाखा की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक ठीक किया। इसके बाद अधिकारियों ने ट्रैक का निरीक्षण किया। ट्रैक ठीक पाए जाने पर ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दी गई। इसके बाद शताब्दी एक्सप्रेस धीमी गति से गुजारी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed