{"_id":"585458294f1c1b896064bd7e","slug":"track-crack-but-accident-stop-by-driver-cleverty","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरी चटकी, ड्राइवर की सूझबूझ से टला हादसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरी चटकी, ड्राइवर की सूझबूझ से टला हादसा
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sat, 17 Dec 2016 02:48 AM IST
विज्ञापन
d
- फोटो : getty images
ड्राइवर की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। पटरी चटकने की आशंका होने पर ड्राइवर ने ट्रेन पहले ही रोक दी। जांच पड़ताल में ड्राइवर की आशंका सही निकली। रेल फैक्चर पाया गया। ये मामला शुक्रवार को मुरादाबाद और कटघर स्टेशन के बीच का है।
इससे डाउन लाइन पर करीब पैंतालिस मिनट तक संचालन प्रभावित रहा। चंडीगढ़-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस बीच में खड़ी रही। बारह दिन में रेल फैक्चर की ये दूसरी घटना है। शुक्रवार सुबह पौने सात बजे के करीब चंडीगढ़-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस (12232) मुरादाबाद से लखनऊ रवाना हुई।
ट्रेन स्लो स्पीड में कटघर स्टेशन की ओर बढ़ रही थी। इस दौरान लोको पायलट हो आगे पटरी चटकने की आशंका हुई। ड्राइवर ने बिना की देरी किए ट्रेन मुरादाबाद और कटघर के बीच डाउन लाइन पर रोक दी। ड्राइवर ने उतर देखा तो रेल फैक्चर का मामला सामने आया। ड्राइवर ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची टीम ने अस्थाई रूप से फैक्चर दुरुस्त कर संचालन शुरू करा दिया। इस बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब पैंतालिस मिनट तक खड़ी रहीं। वहीं किशनगंज जा रही गरीब नवाज एक्सप्रेस (15716) भी डाउन लाइन पर खड़ी रही।
बाद में दोपहर दो बजे ट्रैक की मरम्मत की गई। इसके पूर्व पांच दिसंबर को भी पटरी चट गई थी। चटकी पटरी से राज्यरानी और सप्तक्रांति एक्सप्रेस गुजर गई थी।