{"_id":"5dc32bf08ebc3e5b0f472430","slug":"track-city-news-mbd328353424","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल में दो जगह चटकी पटरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल में दो जगह चटकी पटरियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में बुधवार को दो अलग अलग जगह रेल पटरियां चटक गईं। गनीमत रही कि गेटमैन की नजर पड़ गई। वरना यहां से ट्रेन गुजरती तो हादसा हो सकता था। इसके बाद रेलवे स्टेशन मास्टर और रेलवे कंट्रोल को सूचना देकर ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया। सूचना मिलने पर रेलवे टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत की।
हरिद्वार यार्ड में ट्रैकमैन ट्रैक चेक कर रहा था। सुबह आठ बजे उसकी नजर लाइन नंबर एक पर पड़ी तो पटरियां चटकी थी। उसने तुरंत स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी देकर ट्रेनों का संचालन बंद करवा दिया। इसके बाद इंजीनियरिंग शाखा की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत की। इस दौरान देहरादून उज्जैन के बीच चलने वाली उज्जैनी एक्सप्रेस बीच में रुकी रही। ट्रैक ठीक करने के बाद ट्रेन रवाना की गई। इसके अलावा मुरशदपुर और नजीबाबाद के बीच गेट संख्या 482 सी के गेटमैन ने ट्रैक चटका देख तुरंत स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी देकर ट्रेनों का संचालन बंद करवा दिया। इंजीनियरिंग शाखा की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत की। इस दौरान स्पेशल ट्रेन रुकी रही। ट्रैक ठीक करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।