फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tourist bus hits tractor-trolley, couple injured

Moradabad News: टूरिस्ट बस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को मारी, दंपती घायल

Fri, 06 Jun 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 06 Jun 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Tourist bus hits tractor-trolley, couple injured
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। ठाकुरद्वारा-मुरादाबाद हाईवे पर बृहस्पतिवार तड़के एक टूरिस्ट बस ने किसान की ट्रैक्टर-ट्राॅली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर पर सवार किसान दंपती नीचे सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि टूरिस्ट बस में सवार दिल्ली के पर्यटकों को दूसरी बस से वहां से भिजवा दिया।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी करीब 25 पर्यटक टूरिस्ट बस से नैनीताल घूमने जा रहे थे। सुबह करीब 5:00 बजे गांव असलेमपुर के पास उनकी टूरिस्ट बस ने आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली को टक्कर मार दी। टक्कर से गांव निवासी किसान जय सिंह और उनकी पत्नी पिंकी ट्रैक्टर से नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गए। जय सिंह कोतवाली का गांव का चौकीदार भी है। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर आई। पूछताछ करने पर टूरिस्ट बस के चालक ने बताया कि वह उत्तराखंड के पौड़ी का रहने वाला है उसे अचानक नींद की झपकी आ गई थी। इस कारण यह दुर्घटना हो गई। जय सिंह ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर भी दी। दुर्घटना की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर आ गए थे। उत्तेजित होकर हंगामा करने लगे। लेकिन पुलिस और अन्य लोगों ने उन्हें समझा कर शांत किया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया की दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं। दोनों घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed