फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Today is the last date to fill out the form; admissions will take place at five centers in Moradabad.

Moradabad News: फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आज, मुरादाबाद में पांच केंद्रों पर होंगे दाखिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Today is the last date to fill out the form; admissions will take place at five centers in Moradabad.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुरादाबाद। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में जुलाई सत्र के प्रवेश की अंतिम तारीख सात अक्तूबर है। इसके तहत सभी पाठ्यक्रमों में (बीएड व बीएड स्पेशल के प्रथम वर्ष छोड़कर), प्रवेश के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। क्षेत्रीय समन्वयक डॉ. सत्येंद्र के अनुसार मुरादाबाद में पांच केंद्रों पर दाखिले होंगे। उन्होंने कहा कि यदि पिछले तीन वर्ष के आंकड़े देखें तो हिंदू कॉलेज और विज्डम एजुकेशन कॉलेज के केंद्र पर दाखिलों में कमी आई है। सात दाखिलाें में कमी के साथ पिछले वर्ष 160 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था, जबकि विज्डम कॉलेज में सिर्फ एक छात्र ने दाखिला लिया। इसके अलावा केजीके कॉलेज, श्रीराम गोपाल सिंह महाविद्यालय मुरादाबाद में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है। इसके अलावा महात्मा गांधी मेमोरियल कॉलेज केंद्र को भी मुरादाबाद जनपद में पंजीकृत किया गया है। डॉ. सत्येंद्र का कहना है कि सभी केंद्र समन्वयकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने कालेज में रविवार के दिन भी कार्यालय खुला रखें, ताकि छात्रों को सुविधा हो सके। साथ ही यह भी सुनिश्चित कर लें कि जो कर्मचारी को रविवार को रहें उन्हें अन्य किसी दिन का अवकाश रखें। उस दिन दूसरा स्टाफ कार्यालय पर उपस्थित रहे, ताकि प्रतिदिन कार्यालय खुला रहे। ऐसा करने के प्रयास से प्रवेश की संख्या बढ़ेगी और छात्रों को अधिक सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed