{"_id":"5adb9dbd4f1c1b66098b5e9b","slug":"today-electricity-supply-will-b-disturbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के कई हिस्सों में नहीं नहीं मिलेगी बिजली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के कई हिस्सों में नहीं नहीं मिलेगी बिजली
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
नहीं आएगी बिजली
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसमिशन के पावर स्टेशन की मरम्मत के चलते महानगर के कई हिस्सों में रविवार को लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। बिजली अफसरों ने लोगों को इसकी सूचना देने के साथ ही जरूरी काम पहले पूरे करने को कहा है। बिजली विभाग के पारेषण का बिजलीघर पीतल नगरी क्षेत्र में स्थित है। इसमें जरूरी मरम्मत का काम किया जाना है। बिजलीघर से कई औद्योगिक इकाइयों को आपूर्ति दी जाती है।
ज्यादातर उद्योग रविवार को बंद रहते हैं। ऐसे में अफसरों ने मरम्मत के लिए रविवार का दिन तय किया था, लेकिन इससे लोगों का वीकेंड का मजा किरकिरा हो गया है। एसई दीपक कुमार के अनुसार रविवार को देहरी गांव, गोविंदनगर क्षेत्र, सरस्वती नगर, अंबेडकर नगर और इंडस्ट्रियल एरिया में सुबह 10 बजे से दोपहर काम खत्म होने तक बिजली नहीं मिलेगी। उम्मीद की जा रही है कि दो बजे तक मरम्मत का काम पूरा कर लिया जाएगा।
...