फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   to go for solve the problem in husband wife despute homegaurd hostage

बच्चा दिलाने गई होमगार्ड को बंधक बनाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
to go for solve the problem in husband wife despute homegaurd hostage
मुरादाबाद। पति - पत्नी के विवाद में पति दो साल के बच्चे को अपने साथ ले गया। पत्नी ने शिकायत की तो महिला थाने की एसओ ने एक महिला होमगार्ड को बच्चा दिलाने के लिए महिला के साथ भेज दिया। पुलिस के साथ आई पत्नी को देख महिला का पति भड़क गया। उसने पत्नी के साथ महिला होमगार्ड को भी बंधक बना लिया। बाद में मझोला पुलिस ने होमगार्ड को छुड़ाया। आरोपी को शांति भंग में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मझोला थाना क्षेत्र में एकता कालोनी निवासी नीना ब्यूटी पॉर्लर चलाती है। उसने अपने पति सतीश के खिलाफ तलाक का केस कर रखा है। महिला थाने पहुंची नीना ने पुलिस से शिकायत की कि 22 फरवरी को उसका दो साल का बेटा घर के बाहर खेल रहा था। शाम करीब चार बजे सतीश वहां पहुंचा और बच्चे को उठाकर ले गया। नीना ने पुलिस को बताया कि बच्चे के रोने की आवाज सुनकर वह बाहर आई तो सतीश उसे अपने साथ ले जा रहा था। उसने रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। बच्चे को वह गांगन वाली मैनाठेर स्थित अपने घर ले गया। एसओ महिला थाना ज्योति सिंह ने एक महिला होमगार्ड को नीना के साथ भेज दिया। पत्नी को देखते ही सतीश भड़क गए। उसने पत्नी से कहा कि बेटा उसका इसलिए वह उसे नहीं लौटाएगा। आक्रामक हुए सतीश ने होमगार्ड और नीना को बंधक बना लिया। सूचना पर चौकी इंचार्ज ट्रांसपोर्ट नगर ने मौके पर पहुंचकर होमगार्ड और नीना को बंधन मुक्त कराया। बच्चा भी पुलिस ने नीना को दिला दिया। एसओ महिला थाना ने बताया कि आरोपी सतीश को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed