{"_id":"5c17b718bdec2256ea194e13","slug":"to-defeat-bjp-in-loksabha-election-is-main-motive-says-ajit-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद अध्यक्ष अजित सिंह ने भाजपा पर बोला तीखा हमला, कहा- बीजेपी को हराना ही मुख्य मकसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद अध्यक्ष अजित सिंह ने भाजपा पर बोला तीखा हमला, कहा- बीजेपी को हराना ही मुख्य मकसद
Mon, 17 Dec 2018 08:17 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 17 Dec 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
अजित सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सीटों को लेकर झगड़ना नहीं, भाजपा को हराना ही हमारा मकसद है। गठबंधन से ताकत बढ़ेगी। भाई-चारा बढ़ाओ आंदोलन ही भाजपा को हराने का आसान रास्ता है।
विज्ञापन
वह सोमवार को शहर के एक होटल में पत्रकारों से मुखातिब हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पता नहीं कौन सी दुनिया में जी रहे हैं। उन्होंने जो अपनी छवि बना रखी थी वह अब खत्म हो गई है। तीनों राज्यों में चुनाव हारने के बाद अब फिजा बदलने लगी है। कहां गई स्मार्ट सिटी। तमाम रेलवे लाइन क्षतिग्रस्त पड़ी हैं। उन्हें अभी तक ठीक नहीं करा सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अमरोहा लोकसभा से गठबंधन का प्रत्याशी मैदान में उतरेगा। भाजपा को हराने का सबसे आसान रास्ता भाई-चारे को बढ़ावा देना है। भाजपा के पास साढ़े चार साल में दंगा कराने के अलावा कोई और योजना नहीं है। राम मंदिर निर्माण पर उन्होंने कहा कि राम का मंदिर बनाएं, अयोध्या में ही भव्य मंदिर बनाएं, किसने रोका है। लेकिन भाजपाई भगवान की पूजा सिर्फ विवादित जगह पर ही क्यों करना चाहते हैं। भाजपा राम मंदिर नहीं बनाना चाहती, बल्कि राम मंदिर को चुनावी मुद्दा बनाए हुए हैं। पिछले कई चुनावों में उन्होंने राम मंदिर को मुद्दा बनाया है। जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, पूर्व विधायक अशफाक खां, पूर्व जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विदेशों से समान खरीदकर देश के किसानों को किया बर्बाद
चौधरी अजित सिंह ने किसानों समस्याओं पर कहा कि खेती का जीडीपी में शेयर कम होकर 18 प्रतिशत हो गया। आज भी 65 प्रतिशत किसान खेती के ऊपर निर्भर है। बावजूद इसके किसानों का दर्द भाजपा की समझ में नहीं आ रहा है। विदेशों से चीनी व अन्य समान खरीदकर देश के किसानों का बर्बादी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया। जिसके चलते बाजार का भाव लगातार गिर रहा है। सरकार ने बिजली के दाम बढ़ाकर किसानों की कमर ही तोड़ दी है। भाजपा का किसान और मजदूरों से कोई सरोकार नहीं बचा है।
बुलंदशहर में फेल हुआ भाजपा का दंगा प्रोग्राम
राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने कहा कि बुलंदशहर में भी भाजपा द्वारा दंगा कराने का प्रोग्राम फेल हो गया। मुजफ्फरनगर में दंगा होने के बाद भाजपा जीती थी। लेकिन अब वहां से हारी है। कैराना भी उसकी का हिस्सा था। भाजपा के दंगा कराने वाली चाल को जनता समझ चुकी है। इस लिए कोई दंगा होने वाला नहीं है। पिछले तीन महीने में मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में जातीय सम्मेलन किए हैं। जो आज तक हिसी पार्टियों ने नहीं किए। इतना ही नहीं दलितों को बांटने के लिए अलग-अलग सम्मेलन किए जा रहे हैं। इनके भाषण कुछ और कर्म कुछ और हैं।