{"_id":"626140834b9d3e577b6662ca","slug":"to-buy-smack-policeman-and-son-of-auto-driver-became-robbers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: स्मैक खरीदने के लिए लुटेरे बन गए दरोगा और ऑटो चालक के बेटे, पुलिस ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: स्मैक खरीदने के लिए लुटेरे बन गए दरोगा और ऑटो चालक के बेटे, पुलिस ने किया खुलासा
Thu, 21 Apr 2022 05:01 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 21 Apr 2022 05:01 PM IST
सार
एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि आरोपियों ने स्मैक खरीदने के लिए होटल में बैठक कर लूटपाट की साजिश रची थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद के मझोला थानाक्षेत्र में 19 अप्रैल की सुबह महिला से कुंडल लूट और पाकबड़ा में बाइक लूटने के विरोध में पंप ऑपरेटर को गोली मारने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर कर दिया। बुधवार शाम मुठभेड़ में पकड़े गए भोजपुर के गोहरपुर गांव निवासी बदमाश विकुल के दो साथी भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं।
विज्ञापन
इसमें एक आरोपी अमन चौधरी सिविल लाइंस के अवंतिका कॉलोनी का निवासी है। जबकि दूसरा आरोपी अमन ठाकुर सिविल लाइंस की आशियाना कॉलोनी में रहता है। अमन चौधरी के पिता जितेंद्र कुमार यूपी पुलिस में दरोगा हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती बरेली कोतवाली में बताई जा रही है। जबकि अमन ठाकुर के पिता ऑटो चालक हैं।
विज्ञापन