फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   tmu and iit cricket academy won the match

टीएमयू टॉस क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई मेरठ ने जीते मैच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
tmu and iit cricket academy won the match
मुरादाबाद। टीएमयू क्रिकेट ग्राउंड पर खेली जा रही क्रिकेट चैंपियनशिप के चौथे दिन दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच टीएमयू टॉस क्रिकेट एकेडमी और एसआर क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। इसमें टीएमयू टॉस क्रिकेट एकेडमी ने तीन विकेट से जीत दर्ज की, जबकि दूसरा मैच आईटीआई क्रिकेट एकेडमी मेरठ और एसएससीए क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। इसमें आईटीआई मेरठ की टीम ने 17 रन से बाजी मारी।
विज्ञापन

पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआर क्रिकेट एकेडमी ने 20 ओवर में 102 रन का लक्ष्य खड़ा किया। एसआर टीम के शिवम शर्मा ने 45 रन की कप्तानी पारी खेली। टीएमयू टीम के अजहरुद्दीन सैफी ने 16 रन देकर तीन विकेट और अंकित कोहली ने 12 रन देकर दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीएमयू टॉस क्रिकेट एकेडमी ने तीन विकेट से मैच जीत लिया। अजहरुद्दीन सैफी ने 32 रन बनाए। एसआर क्रिकेट एकेडमी के अंश भाटिया ने चार विकेट लिए। टीएमयू टॉस क्रिकेट एकेडमी ने यह मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। ऑल राउंड परफॉर्मेंस के लिए अजहरुद्दीन सैफी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी आईटीआई क्रिकेट एकेडमी मेरठ की टीम ने छह विकेट खोकर 163 रन का लक्ष्य खड़ा किया। कप्तान चीकू रस्तोगी ने 65 रन की विस्फोटक पारी खेली। दूसरे छोर से दीपांशु त्यागी ने नाबाद 53 रन बनाए। एसएससीए टीम के यश चौधरी ने चार ओवर में 21 रन देकर चार विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एसएससीए क्रिकेट एकेडमी मात्र 146 रन ही बना पाई। एसएससीए टीम के यश चौधरी ने बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी टीम के लिए 26 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाए। आईटीआई मेरठ की तरफ से चेतन दमनदीप और सागर ने दो-दो विकेट चटकाए। चीकू रस्तोगी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान मुख्य अतिथि छात्र कल्याण निदेशक एमपी सिंह, विशिष्ट अतिथि क्रिकेटर शिवा सिंह, डॉ मनु मिश्रा, बीसीसीआई सर्टिफाइड कोच मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed