फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   thrown by car

चलती कार से महिला और उसके बेटे को फेंका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
thrown by car
मुरादाबाद। कांठ रोड पर अगवानपुर के पास रविवार दोपहर चलती कार से मां और उसके बेटे को फेंक दिया गया। आरोप है कि दुष्कर्म का केस वापस न लेने पर महिला के प्रेमी और उसके दोस्त ने वारदात को अंजाम दिया है। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी कटघर क्षेत्र में रहने वाले युवक से हुई थी। उनके एक मासूम बेटा है। शादी के बाद पति से विवाद हुआ और वह अलग हो गई। इसके बाद उसका संपर्क सिविल लाइन थानाक्षेत्र में रहने वाले युवक से हुआ और दोनों के बीच प्यार हो गया। महिला का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म किया। इसके बाद वह शादी से मुकर गया। आरोपी के खिलाफ महिला ने सिविल लाइन थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज करवा दिया। आरोप है कि महिला को उसके प्रेमी ने मिलने के लिए बुलाया और कार में बैठा लिया। कार में प्रेमी के साथ उसका दोस्त भी था। उसने बाद महिला को कार में शराब पिलाई गई। इसके बाद उससे दुष्कर्म का केस वापस लेने के लिए कहा गया। इंकार करने पर पिटाई की गई और अगवानपुर के पास महिला को चलती कार से फेंक दिया गया। जिससे महिला चोटिल हो गई। एसएचओ सिविल लाइन नवल मारवाह ने बताया कि राहगीरों की सूचना पर महिला और उसके बेटे को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed