फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three vehicles including two luxury cars were burnt due to fire in transformers loss of lakh rupees

संभल : ट्रांसफार्मरों में लगी आग की चपेट में आने से दो लग्जरी कार समेत तीन वाहन जलकर राख, लाखों का नुकसान

Sun, 03 Oct 2021 05:38 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 03 Oct 2021 05:38 PM IST
सार

आग बुझाने के लिए लोग दौड़े, लेकिन आग का विकराल रूप देखकर पूरा साहस नहीं दिखा सके। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक वाहन जल चुके थे।

विज्ञापन
Three vehicles including two luxury cars were burnt due to fire in transformers loss of lakh rupees
आग, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल के सरायतरीन के मोहल्ला भूड़ा में दो ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लगी तो आसपास खड़ी तीन गाड़ियां भी चपेट में आ गईं। आग ने विकराल रूप लिया तो गाड़ियों के टायर फटने लगे। जोरदार आवाजें होने पर आसपास के लोगों की नींद टूटी। आग देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


आग बुझाने के लिए लोग दौड़े, लेकिन आग का विकराल रूप देखकर पूरा साहस नहीं दिखा सके। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक वाहन जल चुके थे। शनिवार की देर रात डेढ़ बजे करीब मोहल्ला भूड़ा में लगे दो ट्रांसफार्मरों में लगी आग से मोहम्मद बिलाल की ब्रेजा कार, वासिफ की होंडा मोबिलो कार व अतीक और तश्कील की डीसीएम गाड़ी जल गई। 
विज्ञापन


पीड़ित वाहन स्वामियों ने बताया कि उनके घर के सामने ही दो ट्रांसफार्मर रखे हैं। शनिवार की रात को ट्रांसफार्मर के नजदीक ही गाड़ियां खड़ी कर दी थीं। देर रात जब जोरदार आवाज सुनाई दी तो बाहर जाकर देखा। गाड़ियों से आग की लपटें उठ रही थीं। तीनों वाहन स्वामियों का कहना है कि करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एसडीओ शहर का कहना है कि तेल का रिसाव हुआ जिससे आग लग गई। वाहन चपेट में आने से जले हैं, इसकी रिपोर्ट विभाग को भेज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed