{"_id":"6043e7678ebc3ed3a3408d38","slug":"three-vaccination-center-in-women-s-hand-on-international-women-s-day-city-news-mbd382026816","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला दिवस पर महिलाओं के होगी तीन टीकाकरण केंद्रों की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला दिवस पर महिलाओं के होगी तीन टीकाकरण केंद्रों की कमान
विज्ञापन
मुरादाबाद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को मिशन शक्ति के तहत टीकाकरण केंद्रों की कमान महिलाओं के हाथों में होगी। इसके लिए तीन केंद्रों का चयन किया गया है। जहां बुजुर्ग और बीमार महिलाओं को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई जाएगी। इस दौरान टीकाकरण ड्यूटी में गार्ड से लेकर जांचकर्ता अधिकारी महिलाएं ही होंगी।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दीपक वर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन टीकाकरण के लिए तीन केंद्रों का चुनाव किया गया है। इसमें जिला महिला अस्पताल, सीएचसी ठाकुरद्वारा और अरबन पीएचसी टाउनहॉल शामिल हैं। इस दिन आश्रय स्थल में रहने वाली, वृद्धा पेंशन पाने वाली, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी एवं अन्य बुजुर्ग महिलाओं को कोविड-19 टीका लगवाने के निर्देश जारी हुए हैं।
डा. दीपक वर्मा ने बताया कि तीन केंद्रों में महिलाओं को टीका लगाने की व्यवस्था की जा रही है। महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कुछ नियम पूर्व की भांति ही मान्य होंगे जैसे 45 वर्ष से 59 वर्ष तक की बीमार महिलाएं और 60 वर्ष से ऊपर की बुजुर्ग महिलाएं ही टीका लगवा सकेंगी।