फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Railway: Three trains including Mordhwaj cancelled, there will be trouble for Jammu till 30th

Railway: मोरध्वज समेत तीन ट्रेनें रद्द... छह का रूट बदला, जम्मू जाने वाले यात्रियों को तीस तक होगी परेशानी

Tue, 25 Mar 2025 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 25 Mar 2025 02:13 AM IST
सार

जम्मूतवी रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण और गोरखपुर-गोंडा रेलखंड में सिग्नलिंग कार्य के चलते छह ट्रेनें निरस्त और छह ट्रेनों का रूट बदला गया है। इससे करीब 50 हजार यात्रियों को परेशानी होगी। रेलवे ने प्रभावित यात्रियों को एसएमएस के जरिए सूचना भेजी है।

विज्ञापन
Railway: Three trains including Mordhwaj cancelled, there will be trouble for Jammu till 30th
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मूतवी रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण व इंटरलॉकिंग के कारण मुरादाबाद से गुजरने वाली छह ट्रेनें निरस्त रहेंगी। इनमें कानपुर-जम्मूतवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, बरौनी-जम्मूतवी मोरध्वज एक्सप्रेस और योगनगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस शामिल हैं। यह ट्रेनें 30 अप्रैल तक रद्द रहेंगी।

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर 30 मार्च तक गोरखपुर-गोंडा रेलखंड में ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का कार्य किया जा है। इसके कारण सप्तक्रांति समेत छह ट्रेनों का रूट बदला गया है। दोनों कार्यों के कारण लगभग 50 हजार यात्रियों को परेशानी होगी। कई यात्रियों ने निरस्तीकरण व डायवर्जन की घोषणा के बाद अपने टिकट रद्द करा दिए हैं।
विज्ञापन


इनके अलावा अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस को 29 मार्च को रास्ते में 50 मिनट रोककर चलाया जाएगा। आनंदविहार-बापूधाम मोतिहारी सत्याग्रह एक्सप्रेस को 29 मार्च को रास्ते में 30 मिनट रोका जाएगा। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि निरस्तीकरण की सूचना यात्रियों के मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह ट्रेनें रहेंगी निरस्त

  • 12469-70 कानपुर-जम्मूतवी-कानपुर एक्सप्रेस 26 मार्च से 30 अप्रैल
  • 14691-92 बरौनी-जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस 30 मार्च से 27 अप्रैल
  • 14605-06 ऋषिकेश-जम्मूतवी-ऋषिकेश एक्सप्रेस 23 मार्च से 28 अप्रैल

इन ट्रेनों का बदला गया रूट

  • 14674 शहीद एक्सप्रेस गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर
  • 14692 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर
  • 12557-58 सप्तक्रांति एक्सप्रेस गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर
  • 13020 बाघ एक्सप्रेस गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर
  • 14617 जनसेवा एक्सप्रेस गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर
  • 05577 गरीबरथ स्पेशल एक्सप्रेस गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed