{"_id":"5f6f0f589bc93972cd15fb49","slug":"three-sisters-accused-of-committing-loot-crimes-in-moradabad-later-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: सवारी बनकर ऑटो में बैठती थीं बहनें, लूटपाट की घटना को देती थीं अंजाम, पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: सवारी बनकर ऑटो में बैठती थीं बहनें, लूटपाट की घटना को देती थीं अंजाम, पर्दाफाश
Sat, 26 Sep 2020 03:22 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 26 Sep 2020 03:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
मुरादाबाद सिविल लाइंस थाना पुलिस ने तीन सगी बहनों को गिरफ्तार कर ऑटो में लूटपाट करने की घटनाओं का खुलासा किया है। पकड़ी गई महिलाएं बिजनौर मेरठ की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
एसपी सिटी अमित आनंद ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र में फव्वारा चौक पर ऑटो में एक महिला के साथ लूटपाट की घटना हुई थी। इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीम लगी हुई थी।
विज्ञापन
इसी दौरान सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के माध्यम से पुलिस आरोपी महिलाओं तक पहुंच गई। पकड़ी गई महिलाएं ने मुरादाबाद के सिविल लाइन के मझोला क्षेत्र में ऑटो में सवारी के रूप में बैठकर अन्य महिलाओं और यात्रियों से उनका सामान लूट लेती थी।
विज्ञापन