{"_id":"621bd5ec6815b565de1b0127","slug":"three-persons-injured-in-land-dispute-moradabad-news-mbd4200973105","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पथराव, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पथराव, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। थाना मुगलपुरा क्षेत्र के मोहल्ला लालबाग में भूमि का बैनामा कराने के लिए रकम की लेन-देन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट व पथराव हुआ। इस घटना में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष की ओर से एनसीआर दर्ज कर दूसरे पक्ष के घायल एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक मोहल्ला लालबाग निवासी इकराम ने इसी मोहल्ले के सलाम के प्लाट का सौदा दस लाख रुपये में किया था। जिसकी अधिकांश रकम इकराम ने सलाम को दे दी थी। शेष रकम बैनामा कराने के दौरान देने की बात तय हुई थी। बताया जाता है कि शनिवार को इकराम ने सलाम से प्लाट का बैनामा कराने की बात कही, लेकिन वह इसके लिए राजी नहीं हुआ। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में सुबह कहासुनी हो गई और विवाद बढ़ा तो मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों की ओर से उनके परिवार वाले भी आ गए। कुछ लोगों ने एक दूसरे पर पथराव भी कर दिया। जिसमें एक पक्ष से इकराम का पुत्र आसिफ (19) व उवैश (17) तथा दूसरे पक्ष से सलाम घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां आसिफ की गंभीर दशा को देखते हुए डाक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया है। दूसरे पक्ष के घायल सलाम का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस उसे थाने ले गई।
इस संबंध में सलाम ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने प्लाट का सौदा दस लाख में किया था, लेकिन रकम सिर्फ एक लाख रुपये एडवांस दी थी। शेष रकम दिए बगैर इकराम उससे भूमि का बैनामा करने के लिए दबाव बना रहे हैं। जबकि इकराम का आरोप है कि वह सलाम को प्लाट की तय रकम में से अधिकांश रकम 7,38 लाख रुपये दे चुका है। सुबह इन दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट व पथराव आदि घटना को लेकर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
थाना मुगलपुरा प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि इकराम की पत्नी अमीरन की तहरीर पर सलाम के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर सलाम को हिरासत में ले कर पूछताछ शुरू कर दी गई है। घायल आसिफ की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।