{"_id":"5ee530478ebc3e42d214c0ca","slug":"three-new-corona-positive-found-in-moradabad-city-news-mbd3524106187","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: डीएम के एस्कॉर्ट वाहन चालक समेत तीन नए कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: डीएम के एस्कॉर्ट वाहन चालक समेत तीन नए कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप
Sun, 14 Jun 2020 02:50 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 02:50 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना का संक्रमण जिलाधिकारी के कार्यालय तक पहुंच गया है। शनिवार को जिलाधिकारी के एस्कॉर्ट वाहन चालक और पीआरवी में तैनात सिपाही समेत तीन नए कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। एस्कॉर्ट वाहन चालक ने शुक्रवार दोपहर तक डीएम के काफिले में ड्यूटी की है।
विज्ञापन
तीनों मरीजों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 294 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 11 जून को केजीएमयू भेजे गए सैंपलों की शनिवार को रिपोर्ट जारी हुई। इनमें डीएम के एस्कॉर्ट वाहन का 50 वर्षीय चालक पॉजिटिव आया है।
विज्ञापन
चालक बंगला गांव में रहता है। 11 जून को डीएम कैंपस में एस्कॉर्ट वाहन चालक के अलावा माली, सुरक्षा कर्मी, अन्य वाहन चालक, कार्यालय के कर्मचारी और खाना बनाने वाले स्टाफ के सैंपल लिए गए थे। किसी भी कर्मचारी में कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे, लेकिन एहतियातन सैंपल लिए गए थे।
विज्ञापन
एस्कॉर्ट वाहन चालक के पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। एस्कॉर्ट वाहन चालक ने शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे तक ड्यूटी की है। चालक ने बताया कि उसकी मूल तैनाती मुरादाबाद विकास प्राधिकरण में है। जिलाधिकारी के पास प्राधिकरण के वीसी का अतिरिक्त कार्यभार है।
पिछले तीन महीनों से उसकी ड्यूटी जिलाधिकारी के एस्कॉर्ट वाहन में लगी है। चालक ने बताया कि शुक्रवार को डीएम ने एनआईसी में अधिकारियों के साथ बैठक की थी। उनके वाहनों के काफिले में वह भी शामिल था। बैठक के दौरान वह अन्य चालकों और सुरक्षा कर्मियों के साथ रहा।
थाना गलशहीद की पीआरवी में तैनात 31 साल का सिपाही भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। सिपाही पुलिस लाइन में रहता है। पीआरवी में सिपाही अन्य पुलिस कर्मियों के साथ ड्यूटी पर था। एहतियातन उसका रैंडम सैंपल लिया गया था, जो कि पॉजिटिव आया है।
नेपाल से लौटा बरबलान निवासी 38 साल का प्रवासी भी पॉजिटिव आया है। प्रवासी का भी रैंडम सैंपल लिया गया था। तीन नए कोरोना पॉजिटिव आने से जिले में संक्रमितों की संख्या 294 हो गई है।