फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   three lakh rupee stole with man

रुपये जमा करने गए युवक से टप्पेबाज ने 3.33 लाख उड़ाए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
three lakh rupee stole with man
मुरादाबाद। शहर की एक पैथोलॉजी से रुपये जमा करने बैंक गए एक कर्मचारी से टप्पेबाज ने 3.33 लाख रुपये उड़ा लिए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की पड़ताल की और सीसी टीवी फुटेज प्राप्त किए हैं। युवक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

एसएचओ सिविल लाइंस देवेंद्र यादव ने बताया कि अमरोहा जिले के गजरौला निवासी युवक अजय गर्ग शहर की पीलीकोठी स्थित एक पैथोलॉजी में अकाउंट का काम देखता है। सोमवार को पैथोलॉजी से वह 3.33 लाख रुपये बैग में लेकर जमा करने सिविल लाइंस के एसडीएफसी बैंक गया था। बताया जाता है कि वहां बैंक में उसके साथ लाइन में लगे एक अन्य युवक ने उसे अपनी बातों में फंसा लिया और उससे बैंक मैनेजर से बात कर बिना लाइन में लगे पैसे जमा करने की बात कह उसे लाइन से हटा कर गेट के पास ले गया। अजय ने पुलिस को बताया कि बैंक में मिले युवक के पास भी एक बैग था जिसमें वह रुपये भरे होने की बात कह रहा था। बात-बात में उसने अपने हाथ में थमा बैग अजय को पकड़ा दिया और उसका बैग अपने हाथ में पकड़ लिया।
विज्ञापन

अजय कुछ समझ पाता कि इस बीच युवक उसका बैग लेकर आंखों से ओझल हो गया। अजय ने जब अपने हाथ में थमे युवक का बैग खोल कर देखा तो उसमें नोट के साइज के कागजों की गड्डी थी और उसमें ऊपर नीचे एक-एक नोट लगा था। इसके बाद युवक को ठगी का पता चल सका। एसएचओ ने बताया कि अजय की तहरीर पर अज्ञात युवक के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बैंक पहुंच कर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी लिए हैं। एसएचओ के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में टप्पेबाज युवक दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि अजय गर्ग से भी पूछताछ की जा रही है। अजय ने अपना नोटों से भरा बैग उसे क्यों दिया। उसका बैग उसने अपने हाथ में क्यों थामा। इन सब पहलुओं पर भी पड़ताल की जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed