{"_id":"611b4e258ebc3e42e32b1e05","slug":"three-killed-one-seriously-injured-including-two-cousins-in-two-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: दो सड़क हादसों में सगे ममेरे-फुफेरे भाइयों सहित तीन की मौत, एक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: दो सड़क हादसों में सगे ममेरे-फुफेरे भाइयों सहित तीन की मौत, एक गंभीर घायल
Tue, 17 Aug 2021 11:20 AM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:20 AM IST
सार
हादसे के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर जांच पड़ताल की और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरोहा जनपद में अलग-अलग दो हादसों में सगे ममेरे-फुफेरे भाइयों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसमें एक हादसा हसनपुर कोतवाली और दूसरा मंडी धनौरा थाना क्षेत्र में हुआ है।
विज्ञापन
पहला हादसा हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के भीकनपुर गांव के सामने हुआ। क्षेत्र के गांव फूलपुर गढ़ी निवासी मोहित (16) के घर सोमवार की शाम उसका ममेरा भाई आदमपुर थानाक्षेत्र के रूपानांगल गांव निवासी लोकेश (22) आया था। रात करीब 11 बजे दोनों भाई बाइक पर सवार होकर फूलपुर गढ़ी से रूपानांगल जा रहे थे। अभी उनकी बाइक हसनपुर संभल मार्ग पर गांव भीकनपुर के नजदीक सामने पहुंची थी। तभी सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर जांच पड़ताल की और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलि ने कार को भी कब्जे में ले लिया है। ममेरे-फुफेरे भाइयों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक लोकेश चार भाइयों में सबसे छोटा था, जबकि मोहित चार भाइयों में सबसे बड़ा था। सीओ श्रेष्ठा ठाकुर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। कार को कब्जे में लिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
वहीं दूसरा हादसा मंडी धनौरा थानाक्षेत्र में हुआ। चुचेला कलां गांव निवासी अलीशेर अपने बेटे सलीम के साथ मंगलवार की सुबह सात बजे गांव की ओर जा रहे था। जैसे ही उनकी बाइक रामगंगा पोषक नहर से पहले पहुंची, तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। हादसे में अलीशेर (पिता) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।