{"_id":"67be2d362e1e8a3b680e60f1","slug":"three-kanwariyas-injured-in-bike-collision-commotion-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-590936-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बाइक की टक्कर से तीन कांवड़िये घायल, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बाइक की टक्कर से तीन कांवड़िये घायल, हंगामा
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे शिवभक्तों को एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से तीन कांवड़िये घायल हो गए। उनकी कांवड़ भी खंडित हो गई। इसके विरोध में विहिप कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची डिलारी पुलिस ने टक्कर मारने वाले दूसरे समुदाय के दो छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। एसडीएम कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
रामपुर जिले के टांडा थाना क्षेत्र के चौधरपुर निवासी राम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटो अनुज सैनी और चाचा वेद प्रकाश सैनी हरिद्वार से कांवड़ लेकर सोमवार की शाम को थाना डिलारी क्षेत्र में करनपुर रोड से गुजर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने जीपीएस स्कूल के पास उनके टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों घायल हो गए। उनके साथ कांवड़ लेकर चल रहीं थाना भोजपुर के गांव कोरबाकू निवासी कुमारी पूजा भी घायल हो गईं।
घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को डिलारी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर विहिप के जिला सह मंत्री पंकज सिंह कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल में जाकर घायल शिवभक्तों का हाल-चाल पूछा। कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए आरोपी बाइक सवारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ढकिया निवासी तहसीन और तनवीर को गिरफ्तार कर लिया। थाना डिलारी के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी दोनों युवक छात्र हैं, जो परीक्षा देकर घर लौट रहे थे।
उनकी बाइक से कांवड़ ला रहे शिव भक्तों को टक्कर लग गई थी। पुलिस ने दोनों छात्रों को शांतिभंग में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।