फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three divorces given to the woman for not fulfilling the demand of dowry

दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को दिया तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Three divorces given to the woman for not fulfilling the demand of dowry
मुरादाबाद। भोजपुर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि नौ साल पहले उसका निकाह हुआ था। दो बच्चे हैं। शादी के बाद से ही पति और ससुरालीजन दहेज के लिए तंग कर रहे हैं, जिससे तंग आकर उसने पति के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज कराने को प्रार्थना पत्र दिया था। महिला का कहना है कि वह कचहरी से लौट रही थी। कचहरी परिसर में ही पति और उसके परिजन मिल गए। आरोप है कि पति ने उसे घेर लिया और मारपीट की। इसी दौरान पति ने उसे तीन तलाक बोलकर संबंध खत्म कर दिए। एसएसपी पवन कुमार ने आरोपी पति ओर उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

दहेज में कार न मिलने पर महिला को दिया तीन तलाक
मुरादाबाद। बिलारी थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति दहेज में कार की मांग कर रहा था।
बिलारी थानाक्षेत्र निवासी युवती का निकाह मूंढापांडे थानाक्षेत्र के गांव सरकड़ा खास निवासी युवक के साथ हुआ था। दंपती के दो बच्चे हैं। आरोप है कि शादी में मिले दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे। कम दहेज के लिए उसे ताने दिए जाते थे। ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये और मारुति कार की मांग करते थे। कई बार समझौता भी हुआ, मगर पति और उसके परिजनों का व्यवहार नहीं बदला। आरोप है कि पांच मई को पति ने पत्नी को तलाक दे दिया। एसएसपी पवन कुमार ने महिला थाना प्रभारी को मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed