{"_id":"5cd1f542bdec22073b6520ce","slug":"three-died-of-current-including-mother-and-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से मां-बेटी समेत तीन की मौत, पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से मां-बेटी समेत तीन की मौत, पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार
Wed, 08 May 2019 02:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 08 May 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
गुन्नौर के बाघऊ गांव में भीषण गर्मी में स्कूल से लौटे 9वीं के छात्र विकास शर्मा (16) ने जैसे ही सबमर्सिबल मोटर को ऑन करने के लिए स्विच ऑन करने को उंगली रखी वैसे ही वह विद्युत करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
उसे बचाने के लिए दौड़ी उसकी पांच वर्षीय भतीजी रक्षिता भी चपेट में आ गई। दोनों को स्विच से चिपका देखकर जब बालिका की मां रश्मि (28) ने उसे छुड़ाने का प्रयास किया तो वह भी चिपक गई। तीनों की ही मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हालांकि परिजन उन्हें अस्पताल ले गए लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एक ही घर में तीन मौतें हो जाने से गांव भर में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन