फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three died due to dengue and fever, 28 new patients found

Moradabad News: डेंगू व बुखार से तीन की मौत, 28 नए मरीज मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Three died due to dengue and fever, 28 new patients found
मुरादाबाद। जिले में डेंगू से शनिवार को तीन लोगों की मौत हुई है। जबकि 28 नए केस मिले हैं। अब तक मिले कुल मरीजों की संख्या 795 पहुंच गई है। शनिवार को कुंदरकी, पाकबड़ा व मूंढापांडे में एक-एक मरीज की मौत का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम रविवार को इन स्थानों पर डेथ ऑडिट करेगी।
विज्ञापन

कुंदरकी के संदलपुर गांव निवासी किसान बलबीर सिंह (48) की डेंगू से मौत हो गई। उन्हें पिछले कई दिन से बुखार था। शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने पर मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार सुबह उन्होंने दम तोड़ा। दूसरी ओर मूंढापांडे निवासी रविंद्र पाल सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी गुड्डो (45) को तीन-चार दिन से बुखार था। उन्हें टीमयू में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके अलावा पाकबड़ा में नई बस्ती निवासी कपड़ा कारोबारी गुड्डू के 15 वर्षीय बेटे अमान खां को चार दिन पहले बुखार आया था।
विज्ञापन

उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। शनिवार सुबह अमान खां की हालत बिगड़ने लगी। चिकित्सक ने उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन बेटे को दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को बिलारी, डिलारी, मूंढापांडे, ठाकुरद्वारा, भोजपुर, कुंदरकी और मुरादाबाद शहर में 1300 से ज्यादा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यदि किसी को डेंगू या मलेरिया के लक्षण हैं, तो हेल्पलाइन नंबर 0591-2411224 पर सूचना दे सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि झोलाछाप के सस्ते इलाज चक्कर में जान जोखिम में न डालें। सरकारी अस्पताल में इलाज कराएं। 108 पर कॉल करें, एंबुलेंस मरीज को घर से अस्पताल लेकर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed