फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three corona found infected

मजदूर सहित तीन मिले कोरोना संक्रमित, 5 मरीज डिस्चार्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
Three corona found infected
अमरोहा। जिले में कोरोना की चेन टूटती नजर आ रही है। शनिवार को भी राहत की खबर सामने आई। मजदूर सहित कुल तीन संक्रमित मिले हैं। जबकि 5 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब तक 4072 लोग संक्रमित मिले हैं। कुल 100 केस एक्टिव चल रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को आरटीपीसीआर लैब से प्रतीक्षारत 56 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 1083 लोगों की जांच कराई गई। इसमें दो लोग पॉजिटिव मिले। संक्रमितों में मजदूर शामिल है। कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ हरिदत्त नेमी ने बताया कि शनिवार को जिले भर में कोरोना के तीन नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4072 पहुंच गई है। कुल 100 केस एक्टिव चल रहे हैं। स्वस्थ होने के बाद 5 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं 524 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed