फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three cases of corona virus were found in moradabaad

संक्रमित सिपाही की बेटी और संन्यासी समेत तीन पॉजिटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
Three cases of corona virus were found in moradabaad
मुरादाबाद। नागफनी थाने में तैनात कोरोना संक्रमित कांस्टेबल की बेटी और एक संन्यासी समेत रविवार को तीन नए कोरोना पॉजिटिव आए हैं। तीनों को कोविड अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 271 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि पांच जून को केजीएमयू भेजे गए 187 सैंपलों की रिपोर्ट रविवार को जारी हुई है। इनमें नागफनी थाने में तैनात संक्रमित सिपाही की 19 साल की बेटी भी कोरोना पॉजिटिव आई है। सिपाही गुरुवार को पॉजिटिव आया था। इसके बाद थाने और सिपाही के परिवार के सदस्यों के सैंपल कराए गए थे। शनिवार को थानाध्यक्ष संक्रमित आने के बाद रविवार को सिपाही की बेटी भी संक्रमित आई है। सिपाही मूलरूप से बरेली का निवासी है और परिवार लक्ष्मणपुरी मझोला में रहता है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि 38 साल के संन्यासी भी पॉजिटिव आया है। सन्यासी रेलवे स्टेशन के आसपास ही रहता है। संन्यासी का रैंडम सैंपल कराया गया था। हॉस्टस्पॉट डिप्टीगंज क्षेत्र का 50 साल के एक अधेड़ व्यक्ति को संक्रमण मिला है। सीएमओ ने बताया कि तीन पॉजिटिव के अलावा 183 निगेटिव और एक सैंपल प्रतीक्षारत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमआईटी में 35 आशंकित क्वारंटीन
मुरादाबाद। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार तक जिले में 7740 सैंपल हो चुके हैं। इनमें 7091 की रिपोर्ट निगेटिव और 208 सैंपलों की रिपोर्ट अभी आनी है। 35 पॉजिटिव मरीज एमआईटी में क्वारंटीन है। कुछ संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं, कुछ मरीज अपने आप स्वस्थ हो चुके हैं।

रविवार को 189 सैंपल हुए
मुरादाबाद। रविवार को कुल 189 सैंपल हुए। इनमें से सीएमओ कार्यालय कैंपस में 49, विवेकानंद नर्सिंग सेंटर से 10, बुद्धि विहार स्थित स्वास्थ्य विभाग के ट्रेनिंग सेंटर से 33, आईसोलेशन स्टाफ के 7, कोविड एल वन से छह, विवेकानंद अस्पताल के सात और एसएस चिल्ड्रेन स्कूल से 33 और ग्लोबल स्कूल से 28 व टीएमयू के 9 स्वास्थ्य कर्मी के सैंपल लिए गए हैं। इसके अलावा एक संक्रमित मरीज के संपर्क में आए सात लोगों के नमूने लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed