{"_id":"5ee535318ebc3e430a0ca7ac","slug":"three-brothers-arrest-in-double-murder-city-news-mbd352411765","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरे हत्याकांड में तीन सगे भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहरे हत्याकांड में तीन सगे भाई गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मझोला के चर्चित दोहरे हत्याकांड में शनिवार दोपहर पुलिस ने तीन और आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। ये तीनों आरोपी सगे भाई हैं। पुलिस ने इन्हें कड़ी सुरक्षा में अदालत में पेश किया। जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पिता पुत्र की हत्या में एक नाबालिग समेत पांच आरोपी पहले ही गिरफ्तार जेल भेजे जा चुके हैं।
मझोला के हनुमान नगर में पांच जून की रात किशन लाल वाल्मीकि और उसके बेटे राजेंद्र वाल्मीकि की ईंटें बरसाकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को पड़ोस में रहने वाले रेलवे से सेवा निवृत्त कर्मचारी बाबूराम गंगवार के तीन बेटे बबलू, राजेंद्र सिंह और गुड्डू उर्फ रविंद्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि तीनों आरोपी अदालत में पेश किए गए थे। इन्हें वहां से जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक नाबालिग समेत पांच आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।