फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three betel nut killers including minor arrested in Pushpa murder case

पुष्पा हत्याकांड में नाबालिग समेत तीन सुपारी किलर गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Three betel nut killers including minor arrested in Pushpa murder case
मैनाठेर के नूरपुर गांव में जीआरपी के सिपाही विमल कुमार की पत्नी की हत्या करने वाले तीनों सुपारी किलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक हत्यारोपी नाबालिग है। पुलिस ने आरोपियों की निशादेही पर हत्याकांड में इस्तेमाल कार और सुपारी के दस हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। सुपारी सिपाही और उसकी प्रेमिका ने दी थी।
विज्ञापन

मैनाठेर थानाक्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी विमल कुमार की शादी नौ साल पहले सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के शेरुआ धर्मपुर गांव निवासी पुष्पा(30) से हुई थी। विमल कुमार राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) में सिपाही है। उसकी तैनाती बरेली सिटी जीआरपी थाने की भोजीपुरा पुलिस चौकी पर चल रही है। विमल कुमार के अल्का निवासी कटिया जाफराबाद, थाना बहादुरगढ़, जनपद हापुड़ से अनैतिक संबंध थे। अल्का से शादी करने के लिए विमल ने पत्नी पुष्पा की हत्या के लिए सुपारी दी थी। भाड़े के हत्यारों ने गला दबा कर पुष्पा की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने विमल, उसकी प्रेमिका अल्का, मां ऊषा और पिता पंजाब सिंह को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था। पुलिस पुष्पा की हत्या करने वाले सुपारी किलर्स की तलाश कर रही थी। शनिवार को मैनाठेर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्याकांड में वांछित आरोपी सुंदर निवासी कटिका जाफराबाद थाना बहादुरगढ़ जिला हापुड़, नरेंद्र निवासी मारेला थाना रबुपुरा जिला गौतम बुद्धनगर हाल निवासी मोहल्ला गिराधारी नगर कोतवाली बुलंदशहर और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया। शनिवार दोपहर बाद पुलिस ने सुंदर और नरेंद्र को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। जबकि नाबालिग आरोपी को किशोर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे राजकीय संप्रेक्षण गृह भेजा गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed