{"_id":"628698cb138d801da375ab7c","slug":"three-arrested-including-imam-for-making-objectionable-remarks-on-social-media-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Objectionable Post : ज्ञानवापी मामले में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में इमाम समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Objectionable Post : ज्ञानवापी मामले में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में इमाम समेत तीन गिरफ्तार
Fri, 20 May 2022 12:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 20 May 2022 12:51 AM IST
सार
दो आरोपी भोजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं जबकि तीसरा आरोपी नागफनी पुलिस के हत्थे चढ़ा। बृहस्पतिवार शाम तीनों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद मामले में एक विशेष धर्म के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने इमाम समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी भोजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं जबकि तीसरा आरोपी नागफनी पुलिस के हत्थे चढ़ा। बृहस्पतिवार शाम तीनों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
भोजपुर थाना प्रभारी सुुनील चौधरी ने बताया कि भोजपुर निवासी राहिल साबिर ने अपनी फेसबुक आईडी से वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में चल रहे सर्वे के संबंध में आपत्तिजनक पोस्ट की थीं। उसने एक विशेष धर्म के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में एसआई रमेश चंद्र ने राहिल साबरी के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
पुलिस ने बुधवार रात राहिल को गिरफ्तार किया। जिस मोबाइल से आपत्तिजनक पोस्ट की गई थी पुलिस ने राहिल के पास से वह भी बरामद किया। राहिल को परास्नातक छात्र बताया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस ने भोजपुर के शाहपुर निवासी मोहम्मद हाशिम को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मोहम्मद हाशिम इमाम है और उसने ट्विटर हैंडल से आपत्तिजनक पोस्ट कर माहौल खराब करने की कोशिश की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके पास से पोस्ट करने में इस्तेमाल हुआ मोबाइल भी बरामद किया है। आरोपी ने विशेष धर्म पर आपत्तिजनक ट्वीट किया है। आपत्तिजनक पोस्ट करने का तीसरा आरोपी नागफनी थानाक्षेत्र से पकड़ा गया।
नबावपुरा निवासी शाहरुख ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर ज्ञानवापी मामले के संबंध में आपत्तिजनक पोस्ट डाली थीं। जिससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। इस मामले में पुलिस ने शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में अलग अलग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए तीन युवकों को जेल भेज दिया गया।