{"_id":"628e830a887e1468523224b6","slug":"three-accused-of-bjp-leader-arrested-city-news-mbd4292858124","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता पर हमले में तीन और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता पर हमले में तीन और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री दिनेश ठाकुर के साथ मारपीट और लूटपाट के मामले में दो सगे भाई समेत तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार दोपहर बाद पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस मामले में दो आरोपी भाई पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।
सिविल लाइंस के रामगंगा विहार निवासी एवं भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री दिनेश ठाकुर के साथ शुक्रवार रात कोतवाली क्षेत्र में भीड़ ने मारपीट की थी। आरोप है कि हमला करने वालों ने उनके गले से सोने की चेन भी लूट ली थी। घटना के दिनेश ठाकुर अपने साथी विशेष चौहान के साथ ताजपुर माफी में शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। आरोप है कि बचाने आये विशेष चौहान पर भी हमलावरों ने हमला कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने दिनेश ठाकुर की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला, लूट, जान से मारने की धमकी देना समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस ने वीडियो फुटेज के जरिये आरोपियों की पहचान कर कच्चा बाग निवासी दो सगे भाई सलीम और नईम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मंगलवार रात दस और संदिग्ध लोगों को अलग-अलग क्षेत्रों को पकड़कर थाने लाया गया। इनसे पूछताछ की गई। इसके अलावा फुटेज से मिलान किया गया। पुलिस का दावा है कि फुटेज से तीन और आरोपियों को मिलान हुआ है। इसमें कच्चा बाग निवासी तनवीर और उसका भाई तौसीफ, तीसरा आरोपी जुनैद है। सीओ कोतवाली महेश चंद गौतम ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को बुधवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। इस मामले में अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।