{"_id":"6251dd6344befc4a884abcb7","slug":"three-accused-arrested-for-making-recovery-in-private-buses-in-kundarki-bilari-news-mbd424236555","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंदरकी में प्राईवेट बसों से अवैध वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंदरकी में प्राईवेट बसों से अवैध वसूली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर मुरादाबाद बिलारी के बीच चलने वाली प्राइवेट बसों में अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही आरोपियों के पास से 16 सौ रुपये और बुकलेट कब्जे में ली गई है। चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
बस यूनियन के अध्यक्ष असलम खुर्शीद ने बसों को रोक कर अवैध वसूली किए जाने के संबंध में एसएसपी मुरादाबाद को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया था। इसके बाद कुंदरकी थाने में सलीम अहमद निवासी मोहल्ला अंसारियान कस्बा बिलारी ने तहरीर देकर बताया था कि मुरादाबाद बिलारी रूट नंबर दस पर चलने वाली निजी बसें परमीशन के आधार पर चलती हैं। करीब पंद्रह दिनों से आरोपी जमील हसन निवासी मोहल्ला तकिया कस्बा कुंदरकी, सुनील भटनागर निवासी मोहल्ला कायस्थान, असलम निवासी मोहल्ला सादात पश्चिमी कस्बा कुंदरकी और इमरान अली निवासी मोहल्ला शांतिपुराम शाहबाद रोड कस्बा बिलारी मिलकर बसों को जबरदस्ती रास्ते में रोक कर चालक और परिचालकों सो सौ-सौ रुपयों की वसूली कर रहे थे। साथ ही बसों के चालकों और परिचालकों को जान से मारने की धमकी देते थे। इसके अलावा कुछ बस चालकों को ख्वाजा गरीब नवाज चालक परिचालक वेलफेयर सोसायटी कस्बा कुंदरकी की सदस्यता के नवीनीकरण के नाम पर सौ-सौ रुपये की रसीद काटकर हस्ताक्षर करके दे रहे हैं। जो चालक व परिचालक रुपये देने से इनकार करते तो उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाकर बस बंद कराने की धमकी देते थे। आठ अप्रैल को रूट संख्या दस पर ही एक बस चालक आसिफ निवासी मोहल्ला बाजार कस्बा कुंदरकी से नगर में ही रामलीला ग्राउंड के सामने उपरोक्त लोगों द्वारा बस रुकवा कर परिचालक रफीक निवासी मोहल्ला अंसरियान कस्बा बिलारी और सवारियों के सामने जबरदस्ती सौ रुपये की अवैध वसूली थी और मौके से भाग गए। पूर्व में भी कुछ चालक को दी गई रसीद की छाया प्रति मौजूद हैं। थानाध्यक्ष सतराज सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया जिनके कब्जे से 1600 रुपये की नकदी और रसीद की बुकलेट को बरामद कर लिया गया है। आरोपियों लो जेल भेज दिया गया है।