फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   threatening of vedio wiral after rape

किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो वायरल करने की दी धमकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
threatening of vedio wiral after rape
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। जिसके जरिये उसने पीड़ित को ब्लैकमेल किया। शिकायत करने पर आरोपी के मां बाप ने पीड़ित की मां के साथ मारपीट की। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित किशोरी की मां ने उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद के काशीपुर थानाक्षेत्र के महेशपुरा निवासी हिमांशु राय, उसके भाई वासु राय और मां बाप व परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि उसकी बेटी की उम्र 17 साल है। आरोपी हिमांशु यहां अपनी बुआ के घर आकर रुकता था। इसी दौरान आरोपी ने पीड़ित के घर भी आना जाना शुरू कर दिया। आरोप है कि उसने महिला की नाबालिग बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पीड़ित ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे धमकाया कि उसने उसका अश्लील वीडिया बना लिया है जिसे वह सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इस वीडियो के जरिए आरोपी ने किशोरी को ब्लैकमेल किया। उसे होटल व अन्य जगह बुलाकर भी दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि बीस जून को उसने अपनी बेटी और हिमांशु को एक साथ पकड़ लिया था। तब आरोपी ने कहा कि वह उसके मां बाप से घर जाकर बात कर लें, मैं शादी कर लूंगा। किशोरी के मां बाप शादी की बात करने गए तो आरोपी के भाई वासु राय, मां बाप और परिवार के अन्य लोगों ने उनके साथ अभद्रता की और किशोरी को भी बुरा भला कहा। आरोपी के परिजनों ने किशोरी के मां पर दबाव बनाया है कि वह रुपये लेकर इस मामले को दबा दें। किशोरी की मां ने रुपये लेने से साफ इनकार कर दिया। आरोप है कि उन्होंने पीड़ित की मां के साथ मारपीट की और धमकी दी कि किशोरी की जिंदगी बरबाद कर देंगे। कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुष्कर्म, पॉक्सो, जान से मारने की धमकी देना और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed