{"_id":"62a254c98217a35ca63af61a","slug":"threateng-to-trader-to-take-case-back-city-news-mbd430925845","type":"story","status":"publish","title_hn":"केस वापस नहीं लेने पर दंपती ने व्यापारी को धमकाया, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केस वापस नहीं लेने पर दंपती ने व्यापारी को धमकाया, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र के जाहिद नगर निवासी व्यापारी ने दंपती के खिलाफ एक और केस दर्ज कराया है। व्यापारी ने पति-पत्नी के खिलाफ रंगदारी के आरोप में केस दर्ज कराया था। इसी केस को वापस लेने के लिए आरोपियों ने दबाव बनाया, जब उन्होंने केस वापस लेने से इनकार किया और उसे जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस के मुताबिक, कटघर थानाक्षेत्र के जाहिद नगर निवासी मोहम्मद तसलीम का कारखाना है। जिसमें ट्रॉफी तैयारी की जाती हैं। मोहम्मद तसलीम ने पुलिस को बताया कि एक जून को आलम अंसारी और उसकी पत्नी फात्मा अंसारी के खिलाफ कटघर थाने में रंगदारी मांगने और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कराया था। आरोपी पति-पत्नी ने कारखाने में घुसकर मोबाइल से वीडियो बनाई थी। इसके बाद आरोपियों ने रंगदारी मांगी थी। रकम न देने पर आरोपी ने मुकदमा दर्ज कराकर जेल भिजवाने की धमकी दी थी।
पीड़ित का कहना है कि दो दिन पहले आरोपी दंपती रहमत नगर गली नंबर आठ मिल गए। उन्होंने मोहम्मद तसलीम को रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने मुकदमा वापसी के लिए दबाव बनाया। व्यापारी ने केस वापस लेने से इनकार किया तो आरोपी उसे धमकाने लगे और जान से मारने की धमकी दी। कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि आरोपी दंपती के खिलाफ एक और केस दर्ज किया गया है। दोनों की तलाश की जा रही है।