फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Threatened soldier raped rape victim

धमकाकर सिपाही ने दुष्कर्म पीड़िता से किया रेप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Threatened soldier raped rape victim
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाने में निजी अस्पताल की नर्स ने एक सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि उसने डिलारी थाने में दूसरे वर्ग के युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। दो वर्गों के बीच का मामला होने के कारण आईबी का सिपाही जानकारी जुटाने पीड़िता के घर गया था। आरोप है कि उसने दुष्कर्म पीड़ित युवती से जांच के बहाने नजदीकी बढ़ाई और फिर पिस्टल दिखाकर दुष्कर्म किया। युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही तो शादी का झांसा देकर लंबे समय तक सहमति संबंध में भी रखा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पीड़ित युवती डिलारी थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसने इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में तैनात सिपाही राघवेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी सिपाही मूलरूप से बरेली जनपद के सुभाष नगर थानाक्षेत्र में बग्गा कॉलोनी गंगा गेट निवासी है। पीड़ित नर्स ने बताया कि उसने फैजान नाम के एक युवक के खिलाफ डिलारी थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। आरोप है कि आरोपी सिपाही उसी केस की जांच के लिए 22 दिसंबर 2019 को सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित पीड़िता के किराये के मकान में पहुंचा था। आरोपी सिपाही ने बताया कि वह इंटेलिजेंस ब्यूरो में तैनात है। वह केस के संबंध में कुछ पूछताछ करने आया है। आरोप है कि आरोपी कमरे में घुस गया और उसने पिस्टल से धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसने इस मामले की शिकायत पुलिस से करने की बात कही, तो आरोपी सिपाही उससे शादी करने को तैयार हो गया था।
विज्ञापन

25 सितंबर 2021 को आरोपी सिपाही नर्स को घुमाने के लिए मंसूरी ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। लौटते समय वह ऋषिकेश रुक गया। इसके अलावा आरोपी सिपाही युवती के साथ उसके पैतृक घर भी गया। सिपाही ने परिवार को विश्वास दिलाया कि वह उससे शादी कर लेगा। पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईशान चौधरी बताकर युवती से मिला था फैजान
मुरादाबाद। पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी फैजान 2019 में उससे ईशान चौधरी बताकर मिला था। उसने युवती से दोस्ती कर ली थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया था। युवती को बाद में पता चला कि आरोपी ईशान चौधरी का असली नाम फैजान है। इसके बाद ही युवती ने आरोपी फैजान के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।

आईडी कार्ड देखा तो खुला राज
युवती का कहना है कि एक दिन अचानक उसने राघवेंद्र का आईडी कार्ड देख लिया तो पता चला कि वह शादीशुदा है और उसका पांच साल का बेटा भी है। इस पर उसने राघवेंद्र से कहा कि वह उसकी पुलिस अधिकारियों से शिकायत करेगी, तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। युवती ने इंटेलिजेंस ऑफिस में शिकायत भी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद, एसएसपी से शिकायत करने पर कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed