फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Thieves searched five houses in Kundarki

कुंदरकी में पांच घरों को चोरों ने खंगाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Thieves searched five houses in Kundarki
कुंदरकी। शनिवार रात में चोरों ने कुंदरकी नगर में पांच सूने मकानों को निशाना बनाया। चोरों ने ताले तोड़कर माल खंगाल लिया। कुंदरकी नगर में पैंठ बाजार से काजीपुरा को जाने वाले रोड से सटे आबादी में टैंपू चालक रियासत अली के बंद मकान के चोरों ने ताले तोड़ लिए। यहां से तीस हजार की नकदी, आभूषण और अन्य सामान ले जाना बताया गया।
विज्ञापन

चोरी के समय पीड़ित परिवार एक रिश्तेदार की शादी में गया हुआ था। इसके अलावा रियासत अली के सामने ही रहने वाले हाजी रमजानी के बंद मकान के बाहरी गेट का ताला तोड़ लिया जबकि चोरी सेकेंड डोर के लॉक नहीं तोड़ सके। हाजी रमजानी का परिवार दिल्ली में था। यहां के अलावा नगर की भुर्जी वाली गली से सटी घनी आबादी में हलवाई होरी लाल, विजेंद्र और राहुल के मकानों के ताले तोड़ कर चोरों ने घरों को खंगाल डाला।
विज्ञापन

कमरों में बिखरा सामान देखकर पीड़ित परिवारों में खलबली मच गई। वहीं राहुल के घर केवल ताला की टूटा था लेकिन चोर अंदर घुसने में सफल नहीं हो सके। एक ही रात में पांच मकानों में ताले तोड़े जाने की घटना से लोगों में दहशत है। लोगों का कहना था कि रात्रि में पुलिस गश्त तेज होनी चाहिए तभी चोरी की वारदातों पर अंकुश लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed