{"_id":"623c1b2dcc7d89167d08e8d8","slug":"thief-wrote-the-letter-with-the-money-says-manager-sir-take-back-the-case-mistake-has-been-made-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनेजर साहब केस वापस ले लीजिए, गलती हो गई: रुपये के साथ चोर ने लिखा लेटर-मैं केवल हार चोरी करने आया था, लेकिन...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनेजर साहब केस वापस ले लीजिए, गलती हो गई: रुपये के साथ चोर ने लिखा लेटर-मैं केवल हार चोरी करने आया था, लेकिन...
Thu, 24 Mar 2022 12:52 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:52 PM IST
सार
मुरादाबाद में सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर के मकान में मंगलवार रात 21 लाख की चोरी हो गई। गुरुवार सुबह मकान की छत पर एक लेटर और कुछ रुपये एक लिफाफे में मिले। इसमें चोर ने अपनी गलती मानी। लिखा कि मैनेजर साहब केस वापस ले लीजिए, गलती हो गई
विज्ञापन
चोरी की जानकारी देता मैनेजर का बेटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद जिले के सिविल लाइंस थाना इलाके के अगवानपुर निवासी प्रथमा बैंक के सेवानिवृत्त मैनेजर मोहम्मद महफूज के मकान की छत पर गुरुवार सुबह 31 हजार 100 रुपये के नोट एक चादर में लिपटे मिले। जिसके साथ एक लेटर भी है। जिसमें लिखा है मैनेजर साहब केस वापस ले लीजिए।
गलती हो गई। मुझे केवल हार मिले हैं। कोई और सामान नहीं है। अब कभी गलती नहीं करुंगा। पुलिस ने लेटर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, अगवानपुर के मोहल्ला कुरैशियान निवासी हाजी मोहम्मद महफूज प्रथमा बैंक से मैनेजर के पद से सेवा निवृत्त हैं।
मंगलवार रात उनके घर से सोलह लाख रुपये की कीमत के जेवर और करीब छह लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली गई थी। घटना के समय मोहम्मद महफूज और उनका परिवार शादी समारोह में शामिल होने अमरोहा गया था। वहां से लौटने पर घटना की जानकारी हो गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इसी बीच गुरुवार सुबह मैनेजर के मकान की छत पर एक लेटर और 31100 रुपये के नोट मिले हैं। पुलिस का कहना है कि लेटर में लिखा है कि मैनेजर साहब केस वापस ले लीजिए, गलती हो गई।
मैं केवल हार चोरी करने आया था। कोई और सामान नहीं मिला है। आगे ऐसी गलत नहीं होगी। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह का कहना है कि लेटर की जांच की जा रही है। संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ करेंगे।