फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   thick web switch will be helpful to increase speed of train

थिक वेब स्विच से मंडल में 130 किमी प्रतिघंटा होगी ट्रेनों की रफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
thick web switch will be helpful to increase speed of train
मुरादाबाद। रेलवे प्रशासन मंडल में ट्रेनों को 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ाने की तैयारी कर रहा है। साथ ही रेल यात्रियों को सफर करने के दौरान महसूस होने वाले कंपन को दूर करने पर काम किया जा रहा है। इसके लिए पटरियों पर थिक वेब स्विच (टीडब्लूएस) लगाए जा रहे हैं। इससे रेलवे ट्रैक को मजबूती मिलेगी साथ ही ट्रेनों की रफ्तार भी बढ़ेगी। फिलहाल मंडल में ट्रेनों की अधिकतम गति 110 किमी प्रति घंटा है।
विज्ञापन

थिक वेब स्विच लगाने का उद्देश्य ट्रेनों की गति 130 किमी प्रति घंटा करना है। इसे भविष्य में 160 किमी प्रति घंटा तक बढ़ाया जा सकता है। साथ ही भविष्य में लूप लाइन में भी ट्रेनों की गति 30 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 50 किमी प्रति घंटे हो सकती है। आरडीएसओ (अनुसंधान अनुकल्प एवं मानक संगठन) ने थिक वेब स्विच को इस प्रकार तैयार किया है कि इसे कंक्रीट के स्लीपरों पर आसानी से स्थापित किया जा सकता है। रेलवे के मुताबिक ये स्विच पटरियों की आयु बढ़ाता है और कंपन को भी कम करता है।
विज्ञापन

इस स्विच को लगाने में रेलवे को लगभग ढाई से तीन घंटे का ब्लॉक लेना पड़ता है। इसके अलावा 30 से 40 कर्मचारियों की आवश्यकता पड़ती है। साथ ही इसमें इस्तेमाल होने वाली प्वाइंट मशीन भी काफी सृदृढ़ हैं। यह कार्य रेलवे के इंजीनियरिंग, दूरसंचार एवं संकेत, परिचालन और विद्युत विभाग संयुक्त रूप से कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वंदे भारत ट्रेनें दौड़ाने में लगेंगे दो साल
मंडल का रेलवे ट्रैक फिलहाल इस लायक नहीं है कि वंदे भारत जैसी ट्रेनों का संचालन हो सके। वंदे भारत ट्रेन 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलती है। ट्रैक की क्षमता को इतना बढ़ाने के लिए रेल मंडल को काफी कार्य करने की आवश्यकता है। इसमें तकरीबन दो से ढाई वर्ष का समय लग जाएगा। साथ ही रेलवे को वंदे भारत ट्रेनों के लिए यात्रियों की उपलब्धता भी तलाशनी होगी। वर्तमान में देश के ए कैटेगरी वाले रूटों पर वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है। एडीआरएम (इंफ्रा) एनएन सिंह ने बताया कि मुरादाबाद रेल मंडल का रूट बी कैटेगरी में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed