{"_id":"5a0ca3274f1c1b6d548bd37b","slug":"thhagi-with-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनलाइन कमाई का झांसा देकर ठगे तीन लाख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनलाइन कमाई का झांसा देकर ठगे तीन लाख
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
ठगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलपुरा निवासी एक युवक को आनलाइन कमाई का झांसा देकर तीन लाख रुपये की ठगी कर ली गई। इस संबंध में एसएसपी से शिकायत की गई है, एसएसपी ने मुगलपुरा पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मुगलपुरा स्थित पठानों वाला बाड़ा निवासी अब्दुल अजीम शम्सी ने बताया कि वह दुबई में नौकरी करते थे। एक साल पहले विवाह होने के बाद उन्होंने दुबई में नौकरी छोड़ दी, मुरादाबाद में ही रहकर काम की तलाश करने लगे। आरोप है कि उन्हें एक जानकार से पता चला कि भट्टी स्ट्रीट के एक रेडीमेड शॉप संचालक के पास दुबई की एक ऐसी कंपनी के बारे में जानकारी है, जिसमें आनलाइन कारोबार कर कमाई की जा सकती है।
शॉप संचालक से मुलाकात करने पर पता चला कि उसने खुद कंपनी में रुपये सिविल लाइन निवासी एक व्यक्ति के जरिए लगाए हैं, जो खुद को कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। आरोप है कि मैनेजर ने अपने साथी के साथ मिलकर अब्दुल अजीम शम्सी पर विश्वास जमाया, जिसके बाद जेवर बेचकर अब्दुल अजीम ने तीन लाख रुपये मैनेजर को दे दिए। आरोप है कि मैनेजर ने असली कंपनी में पैसा लगाने के बजाय उस कंपनी के नाम से मिलते जुलते नाम की एक फर्जी कंपनी बनाकर रकम ठग ली है। अंदेशा है कि कई अन्य लोगों से भी ठगी की गई है। एसएचओ मुगलपुरा अजय श्रोत्रिय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।