फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   there was strict vigil for the prayers of jume

जुमे की नमाज को लेकर रही कड़ी चौकसी, इंटरनेट सेवा बहाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
there was strict vigil for the prayers of jume
मुरादाबाद। जुमे की नमाज के बाद सीएए के विरोध प्रदर्शन की आशंका के मद्देनजर जनपद में चप्पे चप्पे पर पुलिस, पीएसी और आरएएफ का कड़ा पहरा रहा। अमन से नमाज अदा करने के बाद के बाद शांतिपूर्ण तरीके से लोग मसजिदों से बाहर निकले और अपने घरों की ओर चले गए। किसी तरह का विरोध प्रदर्शन नहीं किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एडीजी बरेली जोन अविनाश चंद्र भी मुरादाबाद पहुंचे। लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। देर शाम छह बजे जनपद में इंटरनेट सेवा भी बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को जनपद में संवेदनशील इलाकों जीआईसी चौराहा, जामा मस्जिद चौराहा, इंद्रा चौक, भूडे़ का चौराहा, मंडी चौक, नीम की प्याऊ, संभल चौराहा, हरथला, पीली कोठी, फव्वारा, रेलवे स्टेशन, दस सराय, कोहिनूर तिराहा, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे से लेकर देहात क्षेत्र में भी बिलारी, भगतपुर, भोजपुर, कुंदरकी, मैनाठेर सहित अन्य स्थानाें पर भी पुलिस फोर्स की तैनाती रही। सुबह से ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी सुबह से ही क्षेत्र में भ्रमणशील रहे। खुद एसपी सिटी अमित कुमार आनंद, एडीएम सिटी राजेंद्र सिंह सेंगर ने मुगलपुरा थाने में कैंप किया और पल पल की जानकारी जुटाते रहे। एसपी यातायात सतीश चंद्र, एडीएम फाइनेंस प्रीति जायसवाल भी शहर में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर लगातार संवेदनशील इलाकों में मौजूद रहे। जुमे की नमाज संपन्न होेन के बाद एडीजी बरेली अविनाश चंद्र भी जामा मस्जिद चौराहा पहुंचे। उन्होंने नमाज अदा कर घर को जा रहे लोगों से मुलाकात की। जनपद में अमन चैन कायम रहने पर लोगों को बधाई दी। उनसे अपील की है कि वे लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। खुद एसएसपी अमित पाठक, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह भी जनपद में सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में पल पल जानकारी जुटाते रहे और मौजूदा स्थिति के बारे में शासन को अवगत कराया और शहर में घूमे। जिलाधिकारी के निर्देश पर बृहस्पतिवार की रात 12 बजे से जनपद में बंद की गई इंटरनेट सेवा को शुक्रवार की शाम छह बजे बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन

.........
सुरक्षा के मद्देनजर हटवाए आपत्तिजनक पोस्ट
मुरादाबाद। सोशल मीडिया से करीब 25 आपत्तिजनक पोस्ट को पुलिस द्वारा हटवाया जा चुका है। साइबर सेल और सर्विलांस की टीमें लगातार मॉनिटरिंग करती रही। थानों में सर्किल अफसर ने बैठक कर नागरिकता संशोधन कानून से जुडे़ तथ्यों के बारे में लोगों को जानकारी दी। जिससे की कानून को लेकर जो भ्रम की स्थिति है, वह दूर हो सके। सुरक्षा व्यवस्था के लिए साढे़ तीन हजार पुलिसकर्मियों के साथ ही, खुफिया विभाग की टीमें, एक कंपनी आरएएफ, साढे़ चार सेक्शन पीएसी फोर्स को दंगा नियंत्रण यंत्र के साथ जनपद में तैनात किया गया था। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पीआरवी के रूट में भी परिवर्तन किया गया था। जनपद में क्यूआरटी की आठ टीमें बनाई गई हैं जो कि लगातार भ्रमणशील रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............
बयान
‘ पुलिस प्रशासन अपने नागरिकों के साथ है। किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। जनपद में अमन कायम है। यह एक मिसाल है। शुक्रवार को संवेदनशील इलाकों में एहतियातन पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी। पुलिस की टीमें लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगी।
अमित पाठक, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed