फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   There is a possibility of rain after Christmas, it will be cold on the new year

क्रिसमस के बाद बारिश होने के आसार, नए साल पर होगी कड़ाके की ठंड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
There is a possibility of rain after Christmas, it will be cold on the new year
मुरादाबाद। कड़ाके की ठंड झेल रहे शहरवासियों को नए वर्ष में भी गलन और शीतलहर झेलनी होगी। मौसम विभाग के अनुसार क्रिसमस के बाद बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद मौसम साफ होने से तापमान में गिरावट आएगी और नए साल पर गलन और ठिठुरन होगी।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मौसम साफ है। सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है। अधिकतम तापमान बढ़ने का अनुमान है। 25 दिसंबर को बादल छाने और 26, 27 और 28 दिसंबर को बूंदाबांदी और बारिश के आसार हैं। उन्होंने कहा कि यह बारिश पश्चिमी विक्षोभ के बनने की वजह से होगी। 29 दिसंबर से फिर मौसम साफ होगा। इसके बाद अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। इसकी वजह से रात में शीतलहर चलेगी। बृहस्पतिवार को सुबह के समय हल्के बादल थे। इसके बाद मौसम साफ हो गया और धूप खिली। हालांकि धूप में तपिश कम थी। पिछले 24 घंटे में बृहस्पतिवार को एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed