फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   There has been no water supply for three days, but protests are being held again.

Moradabad News: तीन दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 19 Jan 2026 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 19 Jan 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
There has been no water supply for three days, but protests are being held again.
ठाकुरद्वारा। गोपीवाला के ग्रामीणों ने रविवार को तीन दिन से ओवरहेड टैंक से पानी की आपूर्ति न होने के विरोध में गांव में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि गांव में तीन दिन से ओवरहेड टैंक से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। जिससे ग्रामीणों को पीने का शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है। वह इधर-उधर से अशुद्ध पानी पीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि गांव में महेंद्र सिंह वाल्मीकि के घर के पास क्षतिग्रस्त पाइप लाइन से रोजाना सैकड़ों लीटर पानी बह जाता है। इसकी शिकायत उन्होंने जल निगम के ठेकेदार से की तो उसने कोई कार्रवाई नहीं की। तीन दिन से पानी न मिलने से ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों से पानी की आपूर्ति को शीघ्र चालू करने की मांग की है। प्रदर्शन में कुलदीप चौहान, गौरव चौहान, अक्षय कुमार, अमन चौहान हर्षित चौहान, रजत कुमार आदि शामिल रहे। शिकायत को लेकर जल निगम के जेई संजीव कुमार से संपर्क करने का दो बार उनके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन

फोटो 10 ठाकुरद्वारा के गोपीवाला गांव में तीन दिन से ठप पानी की आपूर्ति के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed