{"_id":"2a0a7239b63c2463bb81067488b42690","slug":"theifies-sold-car-to-nepal-via-khateema-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खटीमा के रास्ते लूटी कारों की नेपाल को सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खटीमा के रास्ते लूटी कारों की नेपाल को सप्लाई
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Mon, 23 Nov 2015 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से कैब लूटने वाले गैंग की जड़ें नेपाल तक पैवस्त हैं। जसपुर में पकडे़ गए गैंग ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि वह खटीमा के रास्ते लूटी गई कारों को नेपाल भेज देते हैं। वहां नए नंबरों के साथ यह कारें दौड़ती हैं। गैंग ने सौ से अधिक कारें लूटकर नेपाल सप्लाई करने की बात कबूल की है।
हालांकि पुलिस ने फिलहाल औपचारिक रूप से गैंग के पकड़े जाने का खुलासा नहीं किया है। पुलिस गैंग से पूछताछ कर उनके और कारनामों को पता करने की कोशिश में जुटी है। दिल्ली की ‘ओला कैब’ कंपनी की कार लूटने वाले गैंग का मास्टरमाइंड काशीपुर का रहने वाला है। गैंग में काशीपुर के आसपास के कई बदमाश शामिल हैं।
इसके अलावा दिल्ली और एनसीआर के कई बदमाश भी इसी गैंग के लिए काम करते हैं। पुलिस ने गैंग के मुखिया समेत तीन बदमाशों को धर दबोचा है। गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश में भी पुलिस छापामारी कर रही है। लूटी कारों को नेपाल सप्लाई करने के खुलासे से पुलिस भी हैरत में है।
विज्ञापन
बदमाशों ने पुलिस को बताया कि यदि वह पकड़े नहीं जाते तो दिल्ली से लूटी गई कैब भी अगले चौबीस घंटे में नेपाल पहुंचा दी गई होती। लुटेरों ने पूछताछ में बताया है कि वह कार को लूटते ही उसे खटीमा के रास्ते नेपाल भेज देते हैं। जिसके बाद पुलिस चाहे जितनी कोशिश करे उसे लूटी कारें हाथ नहीं लगती हैं। नेपाल में मौजूद गैंग के सदस्य खटीमा बार्डर पर ही गाड़ियां रिसीव करते हैं।