फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   theft of cash and ornament from house

रक्षाबंधन मनाने गए परिवार, चोरों ने साफ कर दिए मकान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
theft of cash and ornament from house
मुरादाबाद। मझोला के नया गांव भोला कॉलोनी में चोरों ने चार मकानों के ताले तोड़कर नकदी समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना के समय चारों परिवार रक्षाबंधन मनाने बाहर गए थे। शनिवार सुबह आस पड़ोस के लोगों ने मकानों के ताले टूटे देखे तो घटना की जानकारी हो पाई।
विज्ञापन

नया गांव भोला कालोनी निवासी प्रदीप कुमार फैक्टरी में ठेकेदारी करते हैं। प्रदीप ने बताया कि शुक्रवार को वह रक्षाबंधन पर अपनी पत्नी कमलेश के मायके मूंढापांडे गए थे। घर में ताला लगाकर गए थे। रात में किसी समय चोर ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद अलमारी का ताला तोड़कर तीन लाख 80 हजार रुपये, पत्नी कमलेश और बहन बेबी के जेवर चोरी कर लिए। प्रदीप ने बताया कि उन्होंने कार खरीदने के लिए रुपये इकट्ठा करके अलमारी में रख दिए थे। इनके अलावा इसी मोहल्ले में रहने वाले सचिन भी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रक्षाबंधन पर बाहर गए थे। चोरों ने सचिन के मकान के भी ताले तोड़ दिए। चोर यहां से ढाई लाख रुपये की नकदी और सोने चांदी के जेवर व अन्य कीमत सामान चोरी कर भाग गए। फैक्टरी कर्मचारी राजपाल सिंह अपनी पत्नी पूजा को लेकर उसके मायके गए थे। जबकि बेटा बेटी अपने ताऊ और ताई के घर रुके थे। शनिवार शाम राजपाल सिंह की बेटी और बेटा अपने मकान से कुछ सामान निकालने के लिए पहुंचे। तब उन्होंने मकान के ताले टूटे देखे तो चोरी की जानकारी हो पाई। राजपाल ने बताया कि चोर उनके मकान से पंद्रह हजार रुपये की नकदी और करीब दो लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर ले गए हैं। इसी मोहल्ले में रहने वाला एक और परिवार रक्षाबंधन पर बाहर गया था। चोर इनके मकान से भी सामान बटोर कर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि केस दर्ज किया जा रहा है। चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed