{"_id":"5f1c9cab8ebc3e9fea1d84e6","slug":"theft-in-oprater-and-prd-jawan-home-city-news-mbd357061459","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेटर और पीआरडी जवान के घर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेटर और पीआरडी जवान के घर लाखों की चोरी
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूढापांडे थानाक्षेत्र के हुसैनपुर गांव में शुक्रवार देर रात चोरों ने सिंचाई विभाग के पंप आपरेटर और पीआरडी जवान के घर को निशाना बना लिया। चोर ऑपरेटर के घर से सोने चांदी के जेवर और मैंथा तेल समेत करीब पंद्रह लाख रुपये का सामान बटोर ले गए। जबकि पीआरडी जवान के घर से बारह हजार की नकदी समेत अन्य सामान चोरी किया है। चोरों ने तीसरे घर में भी घुसने की कोशिश की। यहां परिजन जागे तो चोर मौके से भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। इसके बाद केस दर्ज कर लिया गया है।
मूढापांडे के हुसैनपुर गांव निवासी कुंवरपाल सिंह सिंचाई विभाग में पंप ऑपरेटर के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात चोर मकान की पिछली दीवार से छत पर होते हुए दूसरी मंजिल पर कुंवर पाल के बेटे धीरज के कमरे में घुस गए। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ दिया और धीरज की बहन के दस तौला सोने के जेवर और धीरज की पत्नी आस्था के दस तौला सोने के जेवर चोरी कर लिए। इसके बाद चोरों ने घर में रखा पचास लीटर मैंथा तेल भी चोरी कर लिया। मेन गेट खुला मिला। यानी इसके बाद वे मेन गेट खोलकर घर से निकले। धीरज ने बताया कि उसकी पत्नी आस्था अपने मायके गई थी। धीरज और उसका भाई अरुण एक कमरे में सो रहे थे, जबकि कुंवरपाल सिंह उनकी पत्नी सुलोचना ग्राउंड फ्लोर पर सो रहे थे।
इसके अलावा चोर पीआरडी में कार्यरत राजकुमार के घर पहुंच गए। राज कुमार ने बताया कि वह पराग फैक्ट्री दलपतपुर में रात बारह बजे ड्यूटी समाप्त कर घर आया था। पत्नी भावना और चार वर्षीय पुत्र पीयूष के साथ घर के आंगन में सो रहा था। सुुबह जब गांव चोरी की घटना का शोर मचा तो उन्होंने भी अपना घर चेक किया। कमरे में जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि चोर मकान के पीछे लगे लोहे के बीम के सहारे मकान में घुसे थे। चोर यहां से बारह हजार रुपये व अन्य सामान बटोर कर ले गए हैं। गांव के सत्यपाल के घर में भी चोरों ने घुसने का प्रयास किया था। यहां चोरों की आहट होने पर परिजन जाग। इसके बाद चोर खाली हाथ ही भाग निकले। मूढापांडे थाना प्रभारी नवाब सिंह ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।