{"_id":"5deab3428ebc3e1c0e3a4298","slug":"theft-city-news-mbd331917339","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिसेप्शन पार्टी ने नोटों से भरा बैग उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिसेप्शन पार्टी ने नोटों से भरा बैग उड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। सिविल लाइन थानाक्षेत्र स्थित शहनाई मंडप में आयोजित एक रिसेप्शन पार्टी से ढाई लाख रुपये से भरा बैग चोरी हो गया। वारदात सीसीटीवी में कैद बताई जा रही है। इस मामले में शुक्रवार रात तक तहरीर न मिलने पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
पुलिस के मुताबिक, मझोला के लक्ष्मणपुरी में रहने वाले संजीव पाल बीएसएनएल में अवर अभियंता हैं। बरेली निवासी जूही से एक दिसंबर को उनकी शादी हुई है। तीन दिसंबर को सिविल लाइन स्थित शहनाई मंडप में रिसेप्शन का कार्यक्रम आयोजित था। संजीव के पिता और उनके एक रिश्तेदार न्यौते की रकम को बैग में रख रहे थे। इस बीच किसी ने न्यौते की रकम से भरा बैग चोरी कर लिया। बैग में ढाई लाख रुपये रखे थे। कुछ देर बाद इसका पता चला तो सीसीटीवी फुटेज चेक की गई। जिसमें दो युवक रात साढे़ दस बजे बैग चोरी करते हुए दिखे हैं। एसएचओ सिविल लाइन नवल मारवाह ने बताया कि चोरी की शिकायत मिली है लेकिन इस मामले में तहरीर न मिलने के कारण अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।