फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The woman who went to buy vegetables jumped in front of the train and died

सब्जी खरीदने गई महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दे दी जान

Thu, 13 Apr 2023 01:55 PM IST
ranjeett ranjeett संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: ranjeett ranjeett Updated Thu, 13 Apr 2023 01:55 PM IST
विज्ञापन
The woman who went to buy vegetables jumped in front of the train and died
Train Ticket Cancellation Charges - फोटो : Istock
मुरादाबाद। कटघर के गुलाबबाड़ी रेलवे फाटक के पास एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि ट्रेन आने पर महिला ने छलांग लगा दी थी। पर्स में मिले मोबाइल से उसकी पहचान सरिता के रूप में  हुई है।  
विज्ञापन

 कटघर थाना प्रभारी राजेश सोलंकी ने बताया कि 52 वर्षीय महिला सरिता पत्नी कृष्णा वर्मा बिजनौर जनपद के नूरपुर निवासी थी। कटघर के बरवालान में उसका मायका है। करीब तीस साल पहले उसकी शादी नूरपुर निवासी कृष्णा वर्मा के साथ हुई थी। एक बेटा आयुष वर्मा है। 
विज्ञापन

   महिला के भाई सुनील वर्मा ने बताया कि बुधवार दोपहर भांजे आयुष ने फाेन कर बताया कि अभी उसके मोबाइल पर कटघर थाने से पुलिस कर्मी की कॉल आई है। महिला के पर्स से मोबाइल और बिजनौर से मुरादाबाद का रोडवेज की बस का टिकट मिला है। पुलिस कर्मियों ने मृतका का फोटो आयुष के नंबर पर व्हाट्सएप किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

   आयुष ने फोटो देखकर मृतका की पहचान अपनी मां के रूप में की है। इसके बाद सुनील वर्मा मौके पर पहुंच गए। बिजनौर के नूरपुर से परिजन आ गए। महिला बुधवार सुबह घर से सब्जी खरीदने के लिए निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। थाना प्रभारी ने बताया कि शव  पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed