फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The voices of Mohammad Sahab echoed in the processions on Eid Miladunnabi

Moradabad News: ईद मिलादुन्नबी पर जुलूसों में गूंजी मोहम्मद सहाब की सदाएं

Sat, 06 Sep 2025 03:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 06 Sep 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
The voices of Mohammad Sahab echoed in the processions on Eid Miladunnabi
छजलैट सराय खजूर में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकालते लोग। स्रोत: ग्रामीण
कांठ (मुरादाबाद)। शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रों में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस निकालते हुए पैगम्बर मोहम्मद साहब के बताए मार्ग पर चलने पर जोर दिया गया। जुलूसों में या मरहबा या मरहबा के नारों की गूंज रही। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने परंपरागत ढंग से जुलूसों को निर्धारित मार्गों से निकाला।
विज्ञापन

नयागांव में ईद मिलादुन्नबी पर निकले जुलूस में मदरसों के बच्चों और मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। जुलूस में मोहम्मद साहब की सदाएं गूंजती रहीं। जुलूस में पैगम्बर मोहम्मद सहाब की सुन्नतों पर अमल किए जाने की अपील की गई। कांठ के पैगम्बरपुर स्थित जामा मस्जिद से जुलूस का आगाज किया गया, जिसमें छोटे-छोटे बच्चे हाथों में हरे रंग के झंड़े और झंड़ियां लेकर नारे लगाते हुए साथ चल रहे थे।
विज्ञापन

कस्बा उमरी कलां में भी जुलूस निकाला गया। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान अली और युवा समाज सेवी सैय्यद मोहम्मद आजम अली ने जुलूस का स्वागत करते हुए लोगों को फल, मिठाई, पानी आदि का वितरण किया। इस अवसर पर मोहम्मद जीशान, नोमान अली आदि रहे। वहीं कांठ के साहूपुर, मघपुरी इनायतपुरी, मुजफ्फरपुर टांडा, बेगमपुर, बिचपुरी, छजलैट के सराय खजूर, रसूलपुर चौहरा, सलावा आदि में भी ईद मिलादुन्नबी के जुलूस निकाले गए। शांति व्यवस्था के लिहाज से जुलूसों के दौरान एसडीएम कांठ संत दास पंवार, एएसपी आईपीएस अभिनव द्विवेदी, तहसीलदार राजकुमार सिंह, नायब तहसीलदार अनिल कुमार मिश्रा, नायब तहसीलदार योगेशचंद्र शर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह, एसएचओ छजलैट संजय कुमार पांचाल, बीडीओ छजलैट आदि अधिकारी फोर्स के साथ पूरा दिन क्षेत्र में भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

..फोटो सं. 03, 04, 05, 06, 14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed